मुख्य बातें

जोधपुर मंडल की समर स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई: 3 जोड़ी ट्रेनों के 27 अतिरिक्त ट्रिप, 26 जुलाई तक संचालन, देखें पूरा शेड्यूल – Jodhpur News

जोधपुर मंडल की समर स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई:  3 जोड़ी ट्रेनों के 27 अतिरिक्त ट्रिप, 26 जुलाई तक संचालन, देखें पूरा शेड्यूल – Jodhpur News

जोधपुर मंडल से संचालित तीन जोड़ी समर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी गई है। अब ये ट्रेनें 26 जुलाई तक कुल 27 अतिरिक्त ट्रिप पूरी करेंगी। इसके साथ ही, भावनगर-हरिद्वार रूट पर भी समर स्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त ट्रिप संचालित किए जाएंगे। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है। मंडल रेल प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) हितेश यादव ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की मांग को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि आवश्यकता पड़ी, तो ट्रेनों की संख्या में और भी वृद्धि की जा सकती है। ये रहेगा प्रमुख शेड्यूल ◆ ट्रेन संख्या 04827-भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस भगत की कोठी से प्रत्येक शनिवार प्रातः 11.30 बजे प्रस्थान, रविवार सुबह 7.25 बजे बांद्रा टर्मिनस आगमन (11 जुलाई तक,11 ट्रिप शेष) ◆ ट्रेन संख्या 04828-बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस,बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक रविवार सुबह 10.30 बजे प्रस्थान,सोमवार सुबह 4.30 बजे भगत की कोठी आगमन (12 जुलाई तक, 11 ट्रिप शेष) ◆ ट्रेन संख्या 04813- भगत की कोठी-दानापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस,भगत की कोठी से प्रत्येक बुधवार शाम 5.20 बजे प्रस्थान,गुरुवार शाम 5.45 बजे दानापुर आगमन (15 जुलाई तक,11 ट्रिप शेष) ◆ ट्रेन संख्या 04814- दानापुर-भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस दानापुर से प्रत्येक गुरुवार शाम 7 बजे प्रस्थान,शनिवार रात्रि 1 बजे भगत की कोठी आगमन (16 जुलाई तक,11 ट्रिप शेष) ◆ ट्रेन संख्या 09271-भावनगर-हरिद्वार साप्ताहिक एक्सप्रेस भावनगर टर्मिनस से प्रत्येक रविवार सुबह 4.25 बजे प्रस्थान,सोमवार दोपहर 3 बजे हरिद्वार आगमन (31 मई तक,5 ट्रिप शेष) ◆ ट्रेन संख्या 09272- हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस हरिद्वार से प्रत्येक सोमवार शाम 4.25 बजे प्रस्थान,बुधवार सुबह 4.35 बजे भावनगर टर्मिनस आगमन (25 मई तक, 5 ट्रिप शेष) रेलवे के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में सहूलियत होगी और गर्मी के मौसम में यात्रा अधिक सुगम बन सकेगी। भोपाल-जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द जयपुर मंडल के कनकपुरा रेलवे यार्ड में ट्रेनों के सुचारू संचालन के लिए लाइन नंबर 3 व 4 के बीच अतिरिक्त क्रॉसओवर का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य के चलते नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया गया है,जिससे भोपाल-जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस के आवागमन में कुल 14 ट्रिप रद्द किए गए हैं। दोनों दिशाओं में इस ट्रेन के 7-7 ट्रिप पूरी तरह रद्द रहेंगे। यह रहेगा असर ट्रेन संख्या 14814, भोपाल-जोधपुर प्रतिदिन एक्सप्रेस भोपाल से 2,4,5,8 व 12 से 14 मई तक (कुल 7 ट्रिप) रद्द रहेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 14813,जोधपुर-भोपाल प्रतिदिन एक्सप्रेस जोधपुर से 2 से 4,7 व 11 से 13 *मई* तक (कुल 7 ट्रिप) संचालित नहीं होगी। यात्रियों के लिए सलाह रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य कर लें और वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर यात्रा करें,ताकि असुविधा से बचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *