मुख्य बातें

राजनांदगांव 10वीं बोर्ड परिणाम में 21% की बढ़ोतरी: 89.41% छात्र हुए पास, 12वीं का रिजल्ट 87.56% पहुंचा, कलेक्टर ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित – Rajnandgaon News

राजनांदगांव 10वीं बोर्ड परिणाम में 21% की बढ़ोतरी:  89.41% छात्र हुए पास, 12वीं का रिजल्ट 87.56% पहुंचा, कलेक्टर ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित – Rajnandgaon News

राजनांदगांव जिले ने इस साल बोर्ड परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन किया है। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के परिणामों में सुधार हुआ है। इस सफलता पर कलेक्टर जितेंद्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित किया और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। कलेक्टर ने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि जिले के शैक्षणिक स्तर में सुधार हुआ है। कक्षा 10वीं का कुल परिणाम 89.41% रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 21% अधिक है। इसी प्रकार, कक्षा 12वीं का परिणाम इस वर्ष 87.56% दर्ज किया गया, जिसमें पिछले वर्ष के मुकाबले 5.31% की वृद्धि हुई है। 12वीं में 4888 छात्रों ने प्राप्त की प्रथम श्रेणी जिले में न केवल उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है, बल्कि प्रथम श्रेणी में आने वाले छात्रों का आंकड़ा भी बढ़ा है। 10वीं बोर्ड में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले छात्र 3908 से बढ़कर 5614 हो गए हैं, जबकि 12वीं बोर्ड में यह संख्या 3842 से बढ़कर 4888 हुई है। कलेक्टर ने यह भी बताया कि तृतीय श्रेणी में आने वाले छात्रों की संख्या में कमी आई है, जो शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार का प्रमाण है। इस सफलता के पीछे प्रशासन द्वारा अपनाए गए कई रणनीतिक प्रयास रहे हैं। इनमें विनोबा ऐप के माध्यम से शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति की निरंतर निगरानी शामिल है। कोचिंग, ऑनलाइन कक्षाएं और छात्रवृत्ति से छात्रों के प्रदर्शन में सुधार इसके अतिरिक्त, आवासीय कोचिंग, ऑनलाइन कक्षाएं और करियर काउंसलिंग पर विशेष ध्यान दिया गया। नियमित साप्ताहिक एवं मासिक परीक्षाओं के साथ कमजोर विषयों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं भी आयोजित की गईं। लगभग 4 हजार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं से जोड़कर प्रोत्साहित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान यह भी बताया गया कि जिले के छात्रों में अब नीट (NEET) और जेईई (JEE) जैसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति भी रुझान बढ़ा है। इस वर्ष इन परीक्षाओं के लिए पंजीकरण की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *