मुख्य बातें

कोडरमा में हाथियों का आतंक, घरों को तोड़ा: मवेशी मारे; लोगों ने लगाया वन विभाग पर लापरवाही का आरोप, किया रोड जाम – koderma News

कोडरमा में हाथियों का आतंक, घरों को तोड़ा:  मवेशी मारे; लोगों ने लगाया वन विभाग पर लापरवाही का आरोप, किया रोड जाम – koderma News

कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों के उत्पात से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह कटैया मोड़ पर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि हाथियों ने एक महीने में कई फसलों, घरों और मवेशियों को नुकसान पहुंचाया है और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ताजा घटना गुरुवार देर रात कटैया गांव में हुई, जहां हाथियों के एक झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान सर्जन प्रसाद यादव का मिट्टी का घर पूरी तरह ढहा दिया गया और घर में बंधे भैंस के बच्चे को भी मार डाला। पंचायत भवन के गेट को भी पहुंचाया नुकसान इसी गांव में द्वारिक यादव के पशु शेड को भी हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे शेड में बंधा एक बकरी का बच्चा ईंट गिरने से दबकर मर गया। हाथियों ने पंचायत भवन के गेट को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 15 दिन पहले भी हाथियों के इसी झुंड ने कटैया गांव में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया था। उस समय भी आक्रोशित ग्रामीणों ने कोडरमा-सतगावां मुख्य मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। तब डीएफओ, बीडीओ, सीओ सहित जिले के कई अधिकारियों ने गांव पहुंचकर लोगों को समझाया था और जल्द ही हाथियों को इलाके से भगाने का आश्वासन दिया था। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि आश्वासन के बावजूद न तो हाथियों का उत्पात रुका है और न ही उन्हें भगाया गया है। कटैया मोड़ को किया जाम बार-बार हो रही घटनाओं के बावजूद वन विभाग और प्रशासन की ओर से कोई ठोस सुरक्षात्मक कदम नहीं उठाए जाने से ग्रामीण उग्र हो गए और सतगांवां-देवघर मुख्य मार्ग स्थित कटैया मोड़ को जाम कर दिया है। इधर, सड़क जाम होने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर करीब दो घंटे के बाद जाम हटवाने में सफलता पाई। मुख्य मार्ग को घंटों जाम रखने के बाद ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि हाथियों को भगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जल्द से जल्द नहीं किए गए तो वे आगे और भी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *