मुख्य बातें

आदित्यपुर में नवनिर्मित कंपनी में गिरे दो मजदूर, मौत: 20 फीट की ऊंचाई पर निर्माण कार्य कर रहे थे, संतुलन बिगड़ने से दोनों गिरे नीचे – saraikela kharsawan News

आदित्यपुर में नवनिर्मित कंपनी में गिरे दो मजदूर, मौत:  20 फीट की ऊंचाई पर निर्माण कार्य कर रहे थे, संतुलन बिगड़ने से दोनों गिरे नीचे – saraikela kharsawan News

सरायकेला जिले के आदित्यपुर स्थित एक नवनिर्मित कंपनी में शनिवार को एक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना आरआईटी थाना क्षेत्र में हुई, जहां ऊंचाई पर काम करते समय संतुलन बिगड़ने से वे नीचे गिर गए। इस हादसे में नीचे काम कर रहे दो अन्य मजदूर ठाकुर बेसरा और रंजीत जेना भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज स्थानीय नर्सिंग होम में जारी है। मृतकों की पहचान रामू मुर्मू (30) और लखींद्र हांसदा (28) के रूप में की गई। दोनों गम्हरिया के नीलडूंगरी निवासी थे। जानकारी के अनुसार, रामू मुर्मू और लखींद्र हांसदा लगभग 20 फीट की ऊंचाई पर निर्माण कार्य कर रहे थे। संतुलन बिगड़ने के कारण वे नीचे गिरे और सीधे नीचे काम कर रहे अन्य मजदूरों पर जा गिरे। इससे चारों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल लाया गया साथी मजदूरों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने रामू मुर्मू और लखींद्र हांसदा को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के परिजनों और अन्य मजदूरों ने आरोप लगाया है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। उनका कहना है कि ऊंचाई पर काम करने के बावजूद मजदूरों को सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। ठेकेदार के लोग अस्पताल में शव छोड़कर हुए फरार यह भी सामने आया है कि दोनों मृतक ठेका श्रमिक थे। हादसे के बाद ठेकेदार के लोग अस्पताल में शव छोड़कर फरार हो गए, जिससे मजदूरों और परिजनों में गहरा आक्रोश है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने कंपनी से उचित मुआवजे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *