मुख्य बातें

बलौदाबाजार के रिंगनी अपहरण में पुलिस ने चार आरोपी दबोचे: 12 घंटे में किडनैपिंग का खुलासा, युवक एमपी से सकुशल बरामद, पुरानी रंजिश वजह – baloda bazar News



बलौदाबाजार के रिंगनी अपहरण में पुलिस ने चार आरोपी दबोचे:  12 घंटे में किडनैपिंग का खुलासा, युवक एमपी से सकुशल बरामद, पुरानी रंजिश वजह – baloda bazar News
बलौदाबाजार पुलिस ने एक युवक के किडनेपिंग के मामले में तेज कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। किडनैप किया गया युवक को मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले से सकुशल बरामद किया गया। यह कार्रवाई थाना हथबंद और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की। घटना 1 मई की शाम करीब 5:52 बजे की है। प्रार्थी चीनू शेख ने बताया कि रिंगनी रेलवे फाटक के पास एक स्कॉर्पियो (CG16 CU 2066) में सवार लोगों ने कंपनी सुपरवाइजर शैनू शेख के साथ मारपीट कर जबरन गाड़ी में बैठाकर अपहरण कर लिया। CCTV और तकनीक से मिली सफलता सूचना मिलने पर थाना हथबंद में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140, 115(2), 142, 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हथबंद थाना और साइबर सेल की टीम ने तत्काल आरोपियों का पीछा शुरू किया। पुरानी रंजिश निकली वजह CCTV फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर टीम ने आरोपियों का पीछा किया और उन्हें मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के करंजिया से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपहरण की वजह पुरानी रंजिश बताई है। ये आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है: सभी आरोपियों को 2 मई को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *