मुख्य बातें

गौरेला में जलसंकट, पार्षद टंकी में उतरे: खुद सफाई कर व्यवस्था सुधारी, कई दिनों से वार्ड में है पानी की समस्या – Gaurela News

गौरेला में जलसंकट, पार्षद टंकी में उतरे:  खुद सफाई कर व्यवस्था सुधारी, कई दिनों से वार्ड में है पानी की समस्या – Gaurela News

गौरेला नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 3 में पिछले कई दिनों से गहराए जल संकट ने निवासियों को प्रभावित किया है। इस स्थिति के बीच, वार्ड के सबसे युवा पार्षद आयुष सोनी ने सक्रियता दिखाते हुए मोर्चा संभाला। क्षेत्र के नलों में पानी की आपूर्ति बाधित होने पर पार्षद ने सीधे कार्रवाई की। पार्षद आयुष सोनी नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के साथ पानी की टंकी के भीतर उतरे। उन्होंने सफाई कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया और व्यवस्था को दुरुस्त करने में सहयोग किया। उनके इस प्रयास की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
पार्षद और स्थानीय निवासी मिल कर कर रहे हैं मदद नगरवासी पार्षद के इस कार्य की सराहना कर रहे हैं। स्थानीय नागरिक अशोक सोनी और अनमोल अग्रवाल सहित अन्य वार्डवासियों ने आयुष की इस सक्रियता को जनसेवा का उदाहरण बताया। जल संकट के दौरान, स्थानीय निवासी सोहन ने भी अपने घर के बोर से लोगों को पानी उपलब्ध कराया, जिसकी सराहना की जा रही है। हालांकि, इस बीच वार्ड की जनता में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखी गई। पानी के समस्या की स्थाई समाधान की मांग स्थानीय निवासी नीलेश केडिया ने पार्षद आयुष सोनी से इस तकनीकी समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। पार्षद के इस प्रयास से उम्मीद है कि वार्ड क्रमांक 3 के लोगों को जल्द ही गंदे पानी और किल्लत से राहत मिलेगी, और स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू हो पाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *