चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में शनिवार को मुंबई इंडियंस पर 8 विकेट की जीत हासिल की है। टीम ने मुंबई को सीजन में दूसरी बार हराया है। चेन्नई ने 23 अप्रैल को भी मुंबई को 103 रन से हराया था। चेपॉक स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 18.1 ओवर में 2 विकेट पर टारगेट चेज कर लिया। कार्तिक शर्मा ने ट्रेंट बोल्ट की पहली बॉल पर चौका लगाकर जीत दिलाई। मैच का स्कोरबोर्ड गायकवाड और कार्तिक ने अर्धशतक लगाए
160 रन का टारगेट चेज कर रही चेन्नई की टीम ने 13 रन पर संजू सैमसन का विकेट गंवा दिया था। यहां से कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने उर्विल पटेल के साथ 49 रन और कार्तिक शर्मा के साथ नाबाद 98 रन की साझेदारी करके जीत दिला दी। उन्होंने 48 बॉल पर नाबाद 67 रन की पारी खेली। जबकि कार्तिक शर्मा ने 40 बॉल पर नाबाद 54 रन बनाए। नमन धीर की फिफ्टी, अंशुल को 3 विकेट नमन धीर ने 37 बॉल पर 57 रन की पारी खेली। इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। रायन रिकेल्टन ने 37 और सूर्यकुमार यादव ने 21 रन बनाए। चेन्नई की ओर से अंशुल कम्बोज ने 3 विकेट झटके। नूर अहमद को 2 विकेट मिले। रामकृष्ण घोष और जैमी ओवर्टन को एक-एक विकेट मिला। दोनों टीमों की प्लेइंग चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवर्टन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी। इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, गुरजपनीत सिंह, मैथ्यू शॉर्ट और सरफराज खान। मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर। इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: राज अंगद, रघु शर्मा, मयंक रावत, शार्दूल ठाकुर और अश्विनी कुमार।
Source link
