मुख्य बातें

बंगाल की फालता सीट पर वोटिंग EC ने रद्द की: 21 मई को दोबारा मतदान, 24 को रिजल्ट; हिंसा–गड़बड़ियों की शिकायत पर फैसला

बंगाल की फालता सीट पर वोटिंग EC ने रद्द की:  21 मई को दोबारा मतदान, 24 को रिजल्ट; हिंसा–गड़बड़ियों की शिकायत पर फैसला


  • Hindi News
  • National
  • West Bengal Election 2026 Voting LIVE Update; Diamond Harbour South 24 Parganas | Mamata Banerjee TMC BJP Polling Booth Photos

कोलकाता4 घंटे पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट के साथ सृष्टि मिश्रा, सुनील मौर्य और शुभम बोस

  • कॉपी लिंक

फालता में 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। भाजपा ने यहां के एक बूथ पर EVM में BJP के बटन पर टेप लगाकर ब्लॉक करने का आरोप लगाया था।

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की फालता सीट पर वोटिंग रद्द कर दी है। यहां पर 29 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान EVM में गड़बड़ी और हिंसा की खबरें आईं थीं।

EC ने सभी 285 पोलिंग बूथ पर 21 मई को फिर से वोटिंग कराने का निर्देश दिया है। रिजल्ट 24 मई को आएगा। इसी विधानसभा के एक बूथ पर EVM में भाजपा की बटन के आगे टेप लगा मिला था।

इससे पहले शनिवार को पश्चिम बंगाल में मगराहाट पश्चिम के 11 बूथों और डायमंड हार्बर के 4 बूथों में दोबारा मतदान हुआ। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक दोनों विधानसभा क्षेत्र के कुल 15 बूथों पर करीब 90% वोटिंग हुई।

साउथ 24 परगना में TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। फालता में वोटर्स ने TMC कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया।

उन्होंने बताया कि वोटिंग के बाद TMC के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। जब वे इसका विरोध कर रहे थे तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। कई लोगों को पैर में, सिर में और हाथ में चोट आई है।

वहीं TMC ने आरोप लगाया कि मगराहाट के बूथ नंबर 127 पर सुरक्षाबलों ने हमारे कैंप में तोड़फोड़ की और कार्यकर्ताओं से मारपीट की।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए काउंटिंग एजेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि TMC 200 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी।

री-पोलिंग और प्रदर्शन की 5 तस्वीरें…

मगराहाट पश्चिम के बूथ पर वोट डालने के लिए लाइन में खड़े वोटर।

मगराहाट पश्चिम के बूथ पर वोट डालने के लिए लाइन में खड़े वोटर।

दक्षिण 24 परगना में वोटर्स ने TMC कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया। इसके बाद वोटर्स ने TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के खिलाफ प्रदर्शन किया।

दक्षिण 24 परगना में वोटर्स ने TMC कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया। इसके बाद वोटर्स ने TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के खिलाफ प्रदर्शन किया।

दक्षिण 24 परगना में वोटर्स ने TMC के खिलाफ प्रदर्शन किया और रोड पर चक्काजाम किया।

दक्षिण 24 परगना में वोटर्स ने TMC के खिलाफ प्रदर्शन किया और रोड पर चक्काजाम किया।

TMC के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भारी सुरक्षाबल की तैनाती की गई।

TMC के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भारी सुरक्षाबल की तैनाती की गई।

पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले की मगराहाट पश्चिम सीट पर री-पोलिंग के दौरान दिव्यांग महिला ने वोट डाला।

पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले की मगराहाट पश्चिम सीट पर री-पोलिंग के दौरान दिव्यांग महिला ने वोट डाला।

EVM से छेड़छाड़- झड़प की शिकायत पर दोबारा वोटिंग

दरअसल, 29 अप्रैल को इन बूथों पर दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान EVM से छेड़छाड़ और झड़प की शिकायत मिली थी। इसके चलते दोबारा वोटिंग का फैसला लिया गया। ये सभी बूथ दक्षिण 24 परगना जिले में आते हैं।वहीं, TMC ने कोलकाता खुदीराम अनुशीलन केंद्र के रिटर्निंग ऑफिसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पार्टी का दावा है कि पोस्टल बैलेट कवर से छेड़छाड़ हुई है। राज्य की सभी 294 सीटों पर रिकॉर्ड 92.84% वोटिंग हुई। 23 अप्रैल को फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर 93.19% मतदान हुआ था। 29 अप्रैल को सेकेंड फेज की 142 सीटों पर 92.48% वोट पड़े। रिजल्ट 4 मई को आएंगे।

पश्चिम बंगाल- 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा, 2 में TMC सरकार

दक्षिण 24 परगना की 2 विधानसभा सीटों पर हो रही दोबारा वोटिंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

04:45 PM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

फालता सीट के सभी 285 बूथों पर 21 मई फिर से वोटिंग

पश्चिम बंगाल की फालता सीट के सभी 285 पोलिंग बूथ पर 21 मई को फिर से वोटिंग होगी और 24 मई को वोटों की गिनती की जाएगी। यहां पर 29 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान EVM में गड़बड़ी और हिंसा की खबरें आईं थीं।

04:00 PM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

EC फालता में फिर से वोटिंग पर रविवार को फैसला ले सकता है

चुनाव आयोग रविवार को फालता में फिर से वोटिंग पर आखिरी फैसला ले सकता है। रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट, 1950 के सेक्शन 58A के तहत आयोग को उन मामलों में नए चुनाव कराने का अधिकार है, जहां किसी विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी, गड़बड़ी या गंभीर अंतर की रिपोर्ट मिलती है। ऐसे हालात में उस क्षेत्र में पूरा चुनाव रद्द करके नए सिरे से कराया जा सकता है।

03:58 PM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

TMC उम्मीदवार रंजन धारा हुगली में स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचे

TMC उम्मीदवार रंजन धारा ने काउंटिंग से पहले हुगली में बालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रॉन्ग रूम का दौरा किया। बालागढ़ और चार अन्य निर्वाचन क्षेत्रों के लिए काउंटिंग 4 तारीख को चिनसुराह में हुगली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज में होगी।

03:28 PM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी CM ममता से मुलाकात के बाद उनके घर से निकले

03:18 PM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

15 बूथ पर 90% वोटिंग हुई

बंगाल की 2 विधानसभा के 15 पोलिंग स्टेशनों पर रीपोल में 90% वोटिंग हुई।

03:03 PM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

कोलकाता पुलिस कमिश्नर ने बंगाल CEO मनोज कुमार अग्रवाल से मुलाकात की

02:44 PM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

BJP सांसद राहुल सिन्हा बोले- TMC की लड़ाई डेमोक्रेसी से है

TMC लीडर कुणाल घोष के बयान पर BJP MP राहुल सिन्हा ने कहा- कुणाल घोष डॉक्यूमेंट्स के नाम पर जो भी पेपर्स दिखा रहे हैं, वे सब झूठ हैं। वे अपने वर्कर्स को मोटिवेट करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। वजह यह है कि TMC पावर से बाहर हो जाएगी।

TMC के नेशनल जनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी के बयान पर उन्होंने कहा- जो लोग 7 लाख वोटों से हारने वाले थे, वे लोकसभा में 7 लाख वोटों से कैसे जीत गए। वे यह छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। TMC की लड़ाई BJP, इलेक्शन कमीशन या सेंट्रल फोर्स से नहीं, बल्कि डेमोक्रेसी से है। वे डेमोक्रेसी को जड़ से उखाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

02:20 PM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

BJP नेता बोले- हमने EC से पूछा कि CRPF की मौजूदगी में TMC कार्यकर्ता स्ट्रॉन्ग रूम में कैसे घुसे

01:39 PM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ममता बोलीं- एग्जिट पोल स्टॉक मार्केट प्रभावित करने की साजिश

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की बड़ी जीत का दावा किया है। शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए काउंटिंग एजेंट्स को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 200 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी।

ममता ने एग्जिट पोल के अनुमानों को सिरे से खारिज करते हुए इसे “स्टॉक मार्केट में हेरफेर करने की कोशिश” बताया। उन्होंने कहा कि पहले भी 2021 और 2024 में ऐसे प्रयास हुए थे और इस बार भी वही दोहराया जा रहा है।

CAPF पर लगाए गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) पर TMC कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कथित तौर पर इस तरह की कार्रवाई का सामना किया है, पार्टी उन्हें सम्मानित करेगी।

01:23 PM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

मगराहाट पश्चिम में बारिश के बीच लोगों ने वोटिंग की

12:41 PM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

शाम 5 बजे तक मगराहाट पश्चिम 86.11%, डायमंड हार्बरमें 87.60% वोटिंग

12:39 PM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

कल सभी भाजपा उम्मीदवार अपने विधानसभा क्षेत्रों में मंदिर जाएंगे

भाजपा के सभी विधानसभा के उम्मीदवार अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों में मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके अलावा सभी विधानसभा क्षेत्रों में महिलाएं स्ट्रांग रूम पर धरना देंगी।

11:41 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

TMC का दावा- विपक्ष के सीक्रेट डॉक्यूमेंट में सिर्फ 78 सीटें जीतने की उम्मीद

कुणाल घोष ने दावा किया है कि उनके पास विपक्षी पार्टी का एक सीक्रेट डॉक्यूमेंट है, जिसमें 294 सीटों पर उनकी रिव्यू दर्ज है। उन्होंने कहा कि इस डॉक्यूमेंट में विपक्ष ने सिर्फ 78 सीटों पर जीत की संभावना जताई है।

घोष ने कहा कि कांग्रेस पहले चरण में ही 100 का आंकड़ा पार कर चुकी थी और दूसरे चरण में यह बढ़कर 200 तक पहुंच गई है। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी चुनाव में मजबूत स्थिति में है।

11:12 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

जलपाईगुड़ी में अधिकारियों ने काउंटिंग सेंटर की तैयारियों का रिव्यू किया

जलपाईगुड़ी में 5 सीटों के लिए वोटों की गिनती यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ बंगाल के दूसरे कैंपस में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ होगी। अधिकारियों ने शनिवार को तैयारियों का रिव्यू किया। मालबाजार कॉलेज समेत दोनों काउंटिंग सेंटर पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई हैं।

10:40 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

3 बजे तक मगराहाट पश्चिम में 72.50%, डायमंड हार्बर में 72.36% वोटिंग

10:39 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी CM ममता बनर्जी के घर पहुंचे

10:30 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

चुनाव आयोग ने बंगाल में अतिरिक्त काउंटिंग और पुलिस ऑब्जर्वर तैनात किए

चुनाव आयोग ने वोटों की सुरक्षित, शांतिपूर्ण और पारदर्शी गिनती पक्का करने के लिए पश्चिम बंगाल में 165 अतिरिक्त काउंटिंग ऑब्जर्वर और 77 पुलिस ऑब्जर्वर तैनात किए हैं।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आसानी से गिनती की प्रक्रिया पक्का करने के लिए पहचान वेरिफिकेशन, एंट्री पर रोक और अधिकारियों के बीच तालमेल जैसे कड़े प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं।

10:21 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

कालीघाट पुलिस स्टेशन के ऑफिसर इन चार्ज सस्पेंड

कोलकाता पुलिस ने कालीघाट पुलिस स्टेशन के ऑफिसर इन चार्ज गौतम दास को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बंदूक के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिस पर लिखा था ‘नए काम के लिए तैयार’। कालीघाट PS की नई ऑफिसर इन-चार्ज चमेली मुखर्जी हैं।

10:17 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

डायमंड हार्बर में ASP ने कहा- TMC-BJP को नेशनल हाईवे ब्लॉक नहीं करने देंगे

डायमंड हार्बर में री-पोलिंग के दौरान TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद एडिशनल SP अभिषेक ने कहा- हम उन्हें नेशनल हाईवे ब्लॉक नहीं करने देंगे। डायमंड हार्बर PD में अभी री-पोलिंग चल रही है और अगर वे नेशनल हाईवे ब्लॉक करते हैं तो यह कोलकाता से कट जाएगा। उनकी मांग पर केस दर्ज किया गया है और इसकी जांच की जाएगी।

10:07 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

फालता में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम की

फालता के हाशिम नगर इलाके में स्थानीय लोग सड़क जाम करके विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि TMC के कार्यकर्ता उन्हें परेशान कर रहे हैं। मौके पर CRPF और RAF के जवानों समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

09:36 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

फालता में भारी पुलिस बल की तैनाती

09:28 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

फालता: महिला बोली- TMC कार्यकर्ताओं ने रेप की धमकी दी

फालता के हासिमनगर की रहने वाली महिला ने आरोप लगया कि TMC कार्यकर्ताओं ने हमारा उत्पीड़न किया। यह सब एक दिन पहले से हो रहा है। टीएमसी के गुंडे हमारे घरों में घुस आए। महिलाओं को परेशान किया और लोगों की पिटाई की। हमारी ग्राम पंचायत का मुखिया TMC से है। जहांगीर खान यहां आया और हमें धमकी दी कि अगर TMC सत्ता में आई, तो ये लोग हमारा बलात्कार करेंगे और हमें मार डालेंगे। हमने सड़क पर विरोध किया। हमने पुलिस को आज सुबह 10 बजे तक का समय दिया गया था। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो हम फिर से यह पूछने के लिए बाहर आए कि जहांगीर को गिरफ्तार क्यों नहीं किया। इस पर पुलिस ने हम पर लाठीचार्ज किया, लड़कियों से भी मारपीट की। लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

09:23 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

फालता: महिलाएं बोलीं- पुलिस ने लाठीचार्ज किया (सुनील मौर्य की रिपोर्ट)

09:04 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

शशि पांजा बोलीं- सत्ता में TMC की वापसी होगी

पश्चिम बंगाल के श्यामपुकुर से TMC उम्मीदवार शशि पांजा ने कहा- EVM के कुछ बटन पर टेप लगा हुआ था, इसी वजह से दोबारा वोटिंग हो रही है, और यह बात समझ में आती है। EC को यह देखना चाहिए कि बटन पर टेप किसने लगाया था। लोगों को अब यह एहसास हो गया है कि जैसे ही वोटिंग का दूसरा चरण खत्म हुआ, LPG की कीमतें बढ़ गईं। TMC ने हमेशा कहा था कि चुनाव खत्म होते ही LPG की कीमतें बढ़ जाएंगी। लोगों ने यह देख लिया है और अब आप कितनी भी बार दोबारा वोटिंग करवा लें, TMC ही जीतेगी।

08:55 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

डायमंड हार्बर में हंगामे के 3 वीडियो

08:45 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

डायमंड हार्बर के फालता में हंगामा, टीएमसी कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप

डायमंड हार्बर के फालता में स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि इलाके में दूसरे फेज में वोटिंग हुई थी। इसके बाद टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने हमारे घरों में घुसकर मारपीट की। हम आज इस घटना का विरोध कर रहे थे तो बंगाल पुलिस ने हम पर लाठीचार्ज किया है। फलता वही इलाका है, जहां बीजेपी ने आरोप लगाया था कि यहां पर ईवीएम में बीजेपी के बटन पर टेप लगाया गया था।

08:24 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

दावा- री पोलिंग के दौारन TMC और BJP समर्थकों में झड़प

दक्षिण 24 परगना में री-पोलिंग के दौरान भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प का दावा।

08:13 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

TMC बोली- EVM पर किसने टेप लगाया जांच हो

कोलकाता के श्यामपुकुर से टीएमसी उम्मीदवार शशि पांजा ने कहा है कि ईवीएम के कुछ बटनों पर टेप लगा दिया गया था, जिसके कारण पुनर्मतदान कराना पड़ रहा है। यह जांचना चाहिए कि वे बटन किसने टेप किए थे।

08:01 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

बागदा में बच्चे को गोद में लेकर मतदान करने पहुंची महिला

07:37 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

भाजपा नेता बोले- री-पोलिंग वाले बूथों की संख्या ज्यादा होनी चाहिए थी

पश्चिम बंगाल चुनावों में दोबारा वोटिंग पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा- मुझे लगता है कि यह संख्या (15 बूथ) बहुत कम है और फलता पर कोई फैसला नहीं आया है। वहां TMC ने कई EVM बटनों से छेड़छाड़ की थी। खैर वोटिंग जल्दी खत्म होने दें और 4 मई को लोगों का फैसला आने दें, यही सबसे जरूरी बात है।

उन्होंने कहा कि राज्य के CEO को TMC नेता शशि पांजा ने लेटर लिखा है क्योंकि TMC के दिल में हार का डर बैठ गया है, जिसकी वजह से वे बार-बार ऐसे मुद्दे उठा रहे हैं। ममता बनर्जी के नेतृत्व में TMC ने कल से ही विपक्षी पार्टी की भूमिका निभानी शुरू कर दी है। TMC को एहसास हो गया है कि आने वाले नतीजे उन्हें निराश करेंगे और BJP की सरकार बनेगी।

07:34 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

सौगत रॉय बोले- कुछ सीटों पर दोबारा मतदान होता रहा है

TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा- जब से मैं चुनावों पर नजर रख रहा हूं, कुछ सीटों पर दोबारा मतदान होता रहा है। यह कोई नई बात नहीं है।

07:15 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

डायमंड हार्बर से सुनील मौर्य की रिपोर्ट

06:46 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

भाजपा नेता बोलीं- राज्य में वोट चोरी, बूथ जैमिंग और बूथ धांधली हमेशा से आम रही

भाजपा नेता केया घोष ने कहा- जहां भी TMC ने वोटिंग में धांधली करने, बूथ कैप्चरिंग करने या EVM से छेड़छाड़ करने की कोशिश की, वहां रीपोलिंग की मांग उठाई गई। इसलिए इलेक्शन कमीशन ने इन रीपोल के लिए इंतजाम किए हैं। हालांकि, इससे एक बात बिल्कुल साफ हो जाती है कि यह पश्चिम बंगाल की असली हालत, खासकर इस इलाके में डेमोक्रेसी की हालत को दिखाता है। यहां वोट चोरी, बूथ जैमिंग और बूथ धांधली पश्चिम बंगाल में हमेशा से आम रही है।

06:34 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

दिलीप घोष बोले- बंगाल में स्थिति पूरी तरह सामान्य

खड़गपुर सदर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा है कि है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर नाटक करने और माहौल को गरमाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

05:56 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

मगरहाट में EVM पर स्याही लगी- भास्कर रिपोर्टर सुनील मौर्य

05:47 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

मगरहाट से भाजपा उम्मीदवार बोले- वोटिंग अच्छे से चल रही है

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के मगराहाट से भाजपा उम्मीदवार गौरसुंदर घोष ने कहा कि यहां 11 बूथों में फिर से मतदान हो रहा है। हमें विश्वास है कि हम जीतेंगे। मतदान अच्छे से चल रहा है।

05:36 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

TMC नेता कोलकाता के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं

तृणमूल कांग्रेस नेता शशि पांजा ने कोलकाता के नेताजी सुभाष इंडोर स्टेडियम में बने ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम का दौरा किया। वे वहां सुरक्षा व्यवस्था और मशीनों के रख-रखाव का जायजा लेने पहुंची थीं। 4 मई को होने वाली मतगणना से पहले राजनीतिक दलों के नेता लगातार स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी कर रहे हैं ताकि प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

05:25 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार बोले- बंगाल में हिंदू वोट शेयर बढ़ा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा है कि इस बार मतदान का प्रतिशत बहुत अधिक रहा है। राज्य की 30% आबादी मुस्लिम है और मुस्लिम बहुल बूथों पर हमेशा अधिक मतदान होता है, लेकिन इस बार का बढ़ा हुआ प्रतिशत यह दर्शाता है कि हिंदू वोट शेयर में भी बढ़ोतरी हुई है।

05:16 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

जादवपुर में मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पश्चिम बंगाल के जादवपुर में मतगणना के लिए आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

05:07 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

खुदीराम अनुशीलन केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम के लिए TMC की शिकायत

खुदीराम अनुशीलन केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर TMC ने शिकायत की है। TMC का आरोप है कि स्ट्रॉन्ग रूम में बैलेट पेपर वाले वोटों से छेड़छाड़ हुई है।

04:57 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

डायमंड हार्बर के एक बूथ पर एक घंटे तक वोटिंग रुकी

पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर विधानसभा में शनिवार सुबह EVM खराब होने के कारण मतदान करीब एक घंटे तक रुका रहा। डायमंड हार्बर और मगराहट पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से री-पोलिंग शुरू हुई थी।

लेकिन मशीन में तकनीकी खराबी की वजह से मतदाताओं को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा। इस स्थिति से नाराज होकर एक मतदाता ने अधिकारियों से कहा कि अगर मतदान नहीं हो पा रहा है, तो बूथ बंद कर दिया जाए ताकि लोग घर जा सकें।

04:48 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

सुबह 9 बजे तक मगरहाट में 16.68%, डायमंड हार्बर में 15.83% वोटिंग

04:16 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

शशि पांजा ने कहा, री-पोल कराकर बंगाल को बदनाम करने की साजिश

पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर हो रहे री-पोल के बीच TMC नेता शशि पांजा ने कहा- BJP ने जानबूझकर मतदान के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, ताकि कई जगहों पर री-पोल कराया जा सके और बंगाल को बदनाम किया जा सके। दोनों चरणों की वोटिंग के दौरान BJP ने दूसरे दलों को उकसाने की रणनीति अपनाई। हमने उनके उकसावे पर प्रतिक्रिया नहीं दी।

उन्होंने कहा कि BJP चुनावी तौर पर तैयार नहीं है और जीत की स्थिति में नहीं है। वे तैयार नहीं हैं, जीत नहीं रहे हैं, इसलिए यह साजिश रची गई कि ज्यादा जगहों पर री-पोल हो और बंगाल की छवि खराब हो।

04:13 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

डायमंड हार्बर के रायनगर में री-पोलिंग जारी

04:00 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

मगरहाट में पोलिंग बूथ पर वोटर्स की लंबी लाइन लगीं

साउथ 24 परगना के मगरहाट पश्चिम के बहिरपुया कुरकुरिया एफ.पी. स्कूल पोलिंग बूथ (नंबर 230, 231 और 232) पर वोटर्स की लंबी लाइन लगी हैं। यहां पर TMC के शमीम अहमद, BJP के गौरसुंदर घोष और कांग्रेस के अब्दुल मजीद हलदर के बीच मुकाबला है।

03:38 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

भाजपा उम्मीदवार बोलीं- शशि पांजा ड्रामा कर रही हैं

पश्चिम बंगाल की मंत्री और श्यामपुकुर सीट से TMC उम्मीदवार शशि पांजा के बारे में श्यामपुकुर सीट से BJP उम्मीदवार पूर्णिमा चक्रवर्ती ने कहा- स्ट्रान्ग रूम सुरक्षित है और EVM भी सुरक्षित हैं, लेकिन श्यामपुकुर की यह चोर TMC उम्मीदवार जो हार के डर से कल से ड्रामा कर रही हैं। उन्हें एहसास हो गया है कि लोगों ने सालों से उसके महिला-विरोधी मंत्री के रोल को छोड़ दिया है। उनका बायकॉट किया है। इसलिए पांजा ने अपनी आखिरी निशानी बचाने के लिए यह ड्रामा किया, यह ड्रामा अब नहीं चलेगा।

03:31 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

भाजपा नेता बोले- स्ट्रॉन्ग रूम आने पर रोक-टोक नहीं

कोलकाता: स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप पर जोरासांको विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार विजय ओझा ने कहा- यहां आने पर कोई रोक नहीं है, TMC के लोग यहां 24 घंटे बैठे रहते हैं। अब, क्या उन्हें खुद पर भी भरोसा नहीं है?

03:21 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

डायमंड हार्बर के पोलिंग बूथ नंबर 243 पर वोटिंग जारी

03:05 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

डायमंड हार्बर: उंगली की स्याही से लोगों की पहचान

डायमंड हार्बर में 29 अप्रैल को जब वोटिंग हुई थी तब लोगों की उंगली पर ब्लैक स्याही लगाई गई थी। आज री-पोलिंग के दौरान उनकी उंगलियों में ब्लू निशान लगाए जा रहे हैं। इस तरह से वोटर की पहचान हो पा रही है।

02:54 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

मगरहाट में रैपिड एक्शन फोर्स तैनात

पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले के मगरहाट पश्चिम में री-पोलिंग जारी है। पोलिंग बूथ के पास रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) तैनात की गई है।

02:50 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

भाजपा प्रत्याशी बोले- लोगों को धमकाया गया

डायमंड हार्बर से भाजपा प्रत्याशी दीपक कुमार हलदार ने कहा कि यहां पर कल रात वोटरों को धमकी दी गई है। लोगों को उनके घर-घर जाकर धमकाया गया है।

02:45 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

सुवेंदु अधिकारी बोले- फलता में पूरे सेगमेंट में री-पोल होना चाहिए

कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने दक्षिण 24 परगना जिले के 15 पोलिंग स्टेशनों पर हो रहे री-पोल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मगरहाट पश्चिम में जो हुआ वह सही है, लेकिन फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के पूरे सेगमेंट में दोबारा मतदान होना चाहिए था।

ANI के मुताबिक अधिकारी ने कहा कि डायमंड हार्बर और फाल्टा के कई और बूथों पर भी री-पोल होना चाहिए था। कम से कम 60 बूथों में दोबारा मतदान कराना जरूरी है। यह बयान ऐसे समय आया है जब फाल्टा क्षेत्र के कुछ बूथों में EVM से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। BJP ने आरोप लगाया कि कुछ पोलिंग स्टेशनों पर पार्टी का चुनाव चिन्ह ‘कमल’ टेप से ढक दिया गया था।

अधिकारी ने फाल्टा के लिए अलग से कोई घोषणा के सवाल पर कहा कि चुनाव आयोग अपनी प्रक्रिया के तहत काम कर रहा है। उनके पास ऑब्जर्वर की रिपोर्ट, प्रिसाइडिंग ऑफिसर की हैंडबुक और CCTV फुटेज होती है। मैं चुनाव आयोग का सम्मान करता हूं, जैसे ममता बनर्जी नहीं करतीं।

02:32 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

भाजपा उम्मीदवार बोले- री पोलिंग तो होनी ही चाहिए

पश्चिम बंगाल चुनाव की नोआपाड़ा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा कि री-पोलिंग तो होनी ही चाहिए, जिस तरह से EVM पर बीजेपी के निशान वाले बटन पर सेलोटेप लगाया गया था, अगर किसी ने अपना वोट नहीं डाला है, तो यह चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह उनसे दोबारा वोट डलवाए।

02:26 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

डायमंड हार्बर: रॉयनगर एफ.पी. स्कूल में री-पोलिंग जारी

डायमंड हार्बर के रॉयनगर एफ.पी. स्कूल में बूथ नंबर 243 पर री-पोलिंग जारी है। यहां पर सुरक्षाबल की तैनाती की गई है।

02:24 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

डायमंड हार्बर: महिला बोली- 3 घंटे लाइन में लगी, वोट नहीं डाल पाई

डायमंड हार्बर के बगदा हाईस्कूल में बने वोटिंग सेंटर पर वोट डालने पहुंची महिला ने कहा कि 29 अप्रैल को भी वोट डालने आए थे, लेकिन 2-3 घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद भी वोट नहीं डाल पाए थे। आज री-पोलिंग में दोबारा वोट डालने आए हैं।

02:11 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

डायमंड हार्बर: बागदा जूनियर हाईस्कूल में दोबारा वोटिंग

डायमंड हार्बर के बागदा जूनियर हाईस्कूल पर ईवीएम खराब होने के कारण आज दोबारा मतदान किया जा रहा है।

02:06 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

डायमंड हार्बर में लोग बोले- इस बार ज्यादा अच्छी व्यवस्था

02:00 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

डायमंड हार्बर के बागदा जूनियर हाई स्कूल में वोटिंग जारी

01:43 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

मतदान केंद्र संख्या 117 के बाहर मतदाताओं की लंबी कतार

दक्षिण 24 परगना जिले के विधानसभा क्षेत्र डायमंड हार्बर में बागदा जूनियर हाई स्कूल के मतदान केंद्र संख्या 117 के बाहर मतदाताओं की कतार दिखी।

01:40 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

डायमंड हार्बर सीट के पोलिंग बूथ के बाहर वोटर्स की लाइन लगी

डायमंड हार्बर सीट पर हरिदेवपुर प्राइमरी स्कूल में पोलिंग बूथ 194 के बाहर वोटर्स लाइन में लगे हुए हैं।

01:38 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

15 बूथों पर वोटिंग शुरू, वोटर्स लाइन में लगे

साउथ 24 परगना जिले के मगरहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उत्तर यिर्पुर एफपी स्कूल में पोलिंग बूथ के बाहर वोटर्स लाइन में लगे हुए हैं।

01:19 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

काउंटिंग और रीपोलिंग से पहले ममता-सुवेंदु EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचे

ममता बनर्जी गुरुवार रात को और सुवेंदु अधिकारी शुक्रवार शाम को कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल में EVM स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचे थे।

ममता बनर्जी गुरुवार रात को और सुवेंदु अधिकारी शुक्रवार शाम को कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल में EVM स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचे थे।

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी शुक्रवार शाम 6.30 बजे कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचे। वे यहां करीब 10 मिनट रुके। इसी स्ट्रॉन्ग रूम में गुरुवार रात को सीएम ममता बनर्जी 4 घंटे बैठी रही थीं।

दरअसल TMC ने चुनाव अधिकारियों पर बिना सूचना दिए EVM स्ट्रॉन्ग रूम खोलने, EVM से छेड़छाड़ और वहां संदिग्ध लोग मौजूद होने के आरोप लगाए हैं।

01:12 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

वोटिंग से पहले मॉक पोल, सभी 15 बूथों पर सुरक्षा बढ़ाई गई

बगदा जूनियर हाई स्कूल में पोलिंग बूथ 117 पर मॉक पोल की तैयारी के चलते सिक्योरिटी कड़ी कर दी गई है।

01:07 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

कैलाश विजयवर्गीय बोले- बंगाल में बहुत बड़ा बदलाव होने वाला है

पश्चिम बंगाल में दोबारा वोटिंग पर मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “वहां इतनी सख्ती के बावजूद कमल के बटन पर काला टेप चिपका दिया गया था। लोगों ने शिकायत भी नहीं की, और दोपहर में इस बारे में जानकारी मिली। टीएमसी केंद्रीय बल और चुनाव आयोग सख्त थे, जिसकी वजह से मैं कह सकता हूं कि इस बार चुनाव निष्पक्ष हुए, लोगों ने वोट दिया, यह बहुत बड़ी बात है, इसलिए बंगाल में बहुत बड़ा बदलाव होने वाला है।”

कैलाश विजयवर्गीय 2021 में भाजपा की तरफ से बंगाल चुनाव के प्रभारी रह चुके हैं।

01:03 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

CPM नेता सुजान बोले- EVM की नहीं, लोगों के मन में क्या है, इसके लिए लड़ाई हो

CPM नेता सुजान चक्रवर्ती ने कहा- EVM की लड़ाई के बजाय लोगों के मन में क्या है, इसके लिए लड़ाई होनी चाहिए। यह गलत हो गया है। पहले, पश्चिम बंगाल में वोटिंग एक त्योहार, एक जश्न होता था। ममता बनर्जी के समय में और जब से पार्टी सत्ता में आई है, तृणमूल कांग्रेस गंदा काम करती थी।

12:57 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

RJD नेता मलूक नागर बोले- शायद ममता बनर्जी को हारने का डर है

RLD नेता मलूक नागर ने कहा, “ममता बनर्जी और TMC पार्टी अगर सुप्रीम कोर्ट में हार जाती हैं तो इससे साफ साबित होता है कि उन्होंने राज्य सरकार का जाल बिछाया था, स्कैम कैसे करना है, इसका प्लान बनाया था। शायद उन्हें हारने का डर है, जितने भी एग्जिट पोल के नतीजे आ रहे हैं, उन्हें लगता है कि उन्हें हारने का डर है, उनके सभी कामों से लगता है कि उन्होंने हार मान ली है।”

12:42 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

मगराहाट-डायमंड हार्बर सीट के 11 बूथों के नाम जहां आज दोबारा वोटिंग

मगरहाट पश्चिम में जिन बूथों पर पुनर्मतदान होगा वे हैं:

  • 46-उत्तर ईयरपुर एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2
  • 126 – नाजरा एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1
  • 127, नाजरा एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2
  • 128 – देउला एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1
  • 142 – घोला नोयापारा गर्ल्स हाई मदरसा, कमरा नंबर 2
  • 214 – एकतारा मलाया एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1
  • 215 – एकतारा मलाया एफपी स्कूल कमरा नंबर 2
  • 216 – एकतारा मलाया धोरा एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1
  • 230 – बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1
  • 231 – बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल कमरा नंबर 2
  • 232 – बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल कमरा नंबर 3।

डायमंड हार्बर में जिन बूथों पर दोबारा मतदान होना है…

  • 117 – बागदा जूनियर हाई स्कूल
  • 179 – चंद्र एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2
  • 194 – हरिदेवपुर एफपी स्कूल
  • 243 – रॉयनगर एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2

12:18 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

काउंटिंग में केंद्र के कर्मचारियों की नियुक्ति, TMC की सुप्रीम कोर्ट में याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को पश्चिम बंगाल चुनाव मामले में TMC की याचिका पर सुनवाई के लिए स्पेशल बेंच बनाई है। यह याचिका कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ है, जिसमें काउंटिंग में केवल केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सुपरवाइजर बनाने की बात कही गई थी।

जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जॉयमाल्या बागची की बेंच 2 मई को सुबह 10:30 बजे सुनवाई करेगी।

12:14 AM2 मई 2026

  • कॉपी लिंक

कोलकाता के सात EVM स्ट्रॉन्गरूम में सिक्योरिटी बढ़ी

4 मई को काउंटिंग से पहले कोलकाता में सुरक्षा बढ़ाई गई।

4 मई को काउंटिंग से पहले कोलकाता में सुरक्षा बढ़ाई गई।

कोलकाता के सात EVM स्ट्रॉन्गरूम में सिक्योरिटी सख्त कर दी गई है। पुलिस ने 200 मीटर के दायरे में 5 या उससे ज्यादा लोगों के इकठ्ठा होने पर रोक लगा दी है|

सेंट्रल ऑर्म्ड पुलिस फोर्सेस (CAPF) की करीब 700 कंपनियां तैनात की गई हैं। प्रशासन ने यह फैसला खुदीराम अनुशीलन केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर गुरुवार रात TMC और BJP कार्यकर्ताओं के 5 घंटे विरोध-प्रदर्शन के बाद लिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *