मुख्य बातें

आज भी 11 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट: जयपुर में अंधड़ के कारण मौत, डेढ़ घंटे तूफानी बरसात, जैसलमेर और फलोदी सबसे गर्म – Jaipur News

आज भी 11 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:  जयपुर में अंधड़ के कारण मौत, डेढ़ घंटे तूफानी बरसात, जैसलमेर और फलोदी सबसे गर्म – Jaipur News

राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर आज भी जारी है। जयपुर सहित आसपास के इलाकों में सुबह से तेज हवा चल रही है। बादल गरजने के साथ हल्की बारिश भी हो रही है। आज भी मौसम केंद्र ने 11 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भी जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, बीकानेर, चूरू समेत कई जिलों में अंधड़ के साथ बारिश हुई। जयपुर में हुई तूफानी बारिश में एक मौत हो गई। सैकड़ों की संख्या में पेड़ गिर गए। कई इलाकों में मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। मौसम विशेषज्ञों ने राज्य में अगले तीन दिन आंधी-बारिश का ये दौर जारी रहने की संभावना जताई है। वहीं, 4 मई को अंधड़ की आशंका जताते हुए 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में जैसलमेर, फलोदी, बाड़मेर के एरिया में तेज गर्मी रही। यहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजस्थान में मौसम की तस्वीरें… ये शहर सबसे गर्म रहे गर्मी को लेकर बड़े अपडेट्स जयपुर में 80Km की रफ्तार से चली हवा: राजधानी जयपुर में इस सीजन का अब तक का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री रहा है। करीब पांच दिन टेम्प्रेचर 5 डिग्री से ज्यादा गिर गया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर शनिवार को भी रहा। सुबह कुछ देर बारिश के बाद देर शाम आए अंधड़ और बारिश के कारण गर्मी छू हो गई है। अंधड़ के कारण 80 किमी. की रफ्तार से हवा चली। आंधी के साथ बारिश: बीकानेर, चूरू, फलोदी, सीकर, अजमेर और इनके आसपास के एरिया में शनिवार को मौसम बदल गया। इन इलाकों में घने बादल छाने के साथ तेज धूलभरी हवाएं चली और कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई। इससे पहले इन शहरों में दिन में तेज धूप रही और गर्मी के कारण तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। पारा 44 से ऊपर, तेज गर्मी: राज्य में जहां कुछ जिलों में शनिवार को वेस्टर्न डिर्स्टबेंस का असर रहा, तो वहीं कुछ जिलों में तेज धूप और गर्मी रही। दिन में सबसे ज्यादा गर्मी जैसलमेर, फलोदी और बाड़मेर में रही। जैसलमेर, फलोदी में अधिकतम तापमान 44.4 और बाड़मेर में 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अब आगे क्या: मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर 4 मई को सबसे ज्यादा रहेगा। जयपुर, बीकानेर, भरतपुर और अजमेर संभाग में 70 किलोमीटर स्पीड तक की हवा चल सकती है। अगले एक सप्ताह तक हीटवेव से राहत रहेगी। आगे देखें शहरों का हाल जयपुर में अंधड़ के कारण एक मौत जयपुर में शनिवार देर शाम आए अंधड़ और बारिश से शहर के कई इलाकों में पेड़ और बिजली की लाइनें टूट गईं। करीब डेढ़ घंटे तक हुई तेज बारिश के बाद कई जगह जलजमाव हो गया। मंदिरों और घरों को भी नुकसान हुआ है। अंधड़ के कारण एक युवक की भी मौत हो गई। इससे पहले शनिवार सुबह भी जयपुर में बारिश हुई थी। बरसात के कारण मौसम में बदलाव हुआ है और गर्मी से राहत मिली है। उदयपुर में तापमान में हल्की गिरावट हुई उदयपुर में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। शनिवार को अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। लेकिन दिन में गर्मी का असर रोजाना की तरह ही बरकरार रहा। उदयपुर में 2 मई को शहर का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो 1 मई के मुकाबले थोड़ा कम था। एक दिन पहले 1 मई को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री और न्यूनतम 26.5 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर में तेज आंधी के साथ बारिश हुई सीकर में शनिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सीकर में शनिवार शाम को मौसम में बदलाव आया। शाम 6 बजे के बाद से आसमान में घने बादल छा गए। सीकर में करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ बूंदाबांदी हुई। कोटा में तेज गर्मी रही कोटा शहर में शनिवार को भी गर्मी का असर बरकरार रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28.8 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप और उमस के कारण दोपहर में लोग बेहाल नजर आए। वहीं शाम को तेज बारिश हुई। अजमेर में गर्मी का असर रहा अजमेर में शनिवार को गर्मी का दौर जारी रहा। शुक्रवार के मुकाबले तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम 38.7 और न्यूनतम 22.2 दर्ज किया है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने 41.1 और 24.0 तापमान दर्ज किया था। शनिवार सुबह से तेज धूप निकली हुई है। हालांकि हवा चलने से थोड़ी गर्मी से लोगों को राहत मिली। अलवर में कभी बादल, कभी धूप रही अलवर में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा। अलवर में सुबह से बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप निकली। इससे लोगों को कुछ राहत मिली। जोधपुर में गर्मी के कारण घटे टूरिस्ट जोधपुर में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री रहा। गर्मी के चलते अब पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की भीड़ में कमी नजर आने लगी है। जोधपुर के माचिया सफारी पार्क की बात की जाए तो यहां पर भी पर्यटकों की संख्या घटकर आधी रह गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *