मुख्य बातें

संत जेवियर्स में मना मजदूर दिवस – Bokaro News

संत जेवियर्स में मना मजदूर दिवस – Bokaro News

बोकारो | संत जेवियर्स स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों, विद्यार्थियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई। मध्य विद्यालय की उप प्रधानाचार्या सिस्टर सुनीता ने अपने संबोधन में मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि समाज के विकास में श्रमिकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमें उनके परिश्रम का सम्मान करना चाहिए। विद्यार्थियों ने भी मजदूरों के जीवन पर आधारित भाषण दिया। इस दौरान सहायक कर्मचारियों को कार्ड व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया और उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *