मुख्य बातें

हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने संभाला कार्यभार: पटौदी सीट से चुनाव लड़ चुकी पर्ल चौधरी, पेशे से वकील, कई बडे़ नेता रहे मौजूद – Haryana News

हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने संभाला कार्यभार:  पटौदी सीट से चुनाव लड़ चुकी पर्ल चौधरी, पेशे से वकील, कई बडे़ नेता रहे मौजूद – Haryana News


  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Haryana Mahila Congress State President Pearl Chaudhary Oath Ceremony Bhupinder Singh Hooda Deepender Singh Hooda Alka Lamba

चंडीगढ़12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी के कार्यभार ग्रहण करने के दौरान नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्‌डा, लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह।

हरियाणा में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी आज (रविवार को) औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, राव नरेंद्र सिंह और अलका लांबा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे

पर्ल चौधरी की नियुक्ति का आदेश कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी किया गया था। इससे पहले इस पद पर सुधा भारद्वाज कार्यरत थीं। उन्हें अभी पंचकूला नगर निगम सीट से कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के साथ महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर्ल चौधरी।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के साथ महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर्ल चौधरी।

पटौदी सीट से लड़ चुकी चुनाव

पर्ल चौधरी ने 2014 के विधानसभा चुनाव में पटौदी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें भाजपा की उम्मीदवार बिमला चौधरी से हार का सामना करना पड़ा था। उनके पिता स्वर्गीय भूपिंदर चौधरी वर्ष 2005 में इसी सीट से कांग्रेस विधायक रहे थे।

अपनी नियुक्ति के बाद पर्ल चौधरी ने कहा कि वह प्रदेश की महिलाओं की आवाज बनकर काम करेंगी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का प्रयास करेंगी।

पेशे से वकील हैं पर्ल चौधरी

पर्ल चौधरी का जन्म 18 फरवरी 1976 को हुआ। वह पेशे से वकील हैं और पटौदी क्षेत्र से ही संबंध रखती हैं। उन्हें भूपेन्द्र सिंह हुड्डा खेमे के करीब माना जाता है। उनके पति परमेश रंजन सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली से पढ़ाई की है। दंपती की दो बेटियां हैं, जो अमेरिका में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *