मुख्य बातें

चंडीगढ़ एलांते मॉल के सामने मारपीट, वीडियो वायरल: दंपति बोला- पुलिस बस देखती रही, नहीं छुड़वाया; प्रशासन से कार्रवाई की अपील – Chandigarh News

चंडीगढ़ एलांते मॉल के सामने मारपीट, वीडियो वायरल:  दंपति बोला- पुलिस बस देखती रही, नहीं छुड़वाया; प्रशासन से कार्रवाई की अपील – Chandigarh News

चंडीगढ़ स्थित एलांते मॉल के सामने हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सरदार व्यक्ति के साथ कुछ लोग मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं, इस दौरान उसकी पगड़ी भी खुल जाती है। यह पूरा घटनाक्रम एक कार में बैठे दंपति ने रिकॉर्ड किया। वीडियो बनाने वाली महिला ने चंडीगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मौके से करीब 100 मीटर दूरी पर पीसीआर खड़ी थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने झगड़ा नहीं रोका। आइए बताते हैं, महिला वीडियो में क्या बोली… महिला ने वीडियो में कहा, “मैं इस समय एलांते मॉल के सामने खड़ी हूं, जहां एक सरदार व्यक्ति के साथ मारपीट हो रही है। यहां से करीब 100 मीटर की दूरी पर पुलिस की पीसीआर खड़ी है और उसमें पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं, लेकिन कोई भी झगड़ा छुड़ाने नहीं आ रहा। यह सब उनके सामने हो रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “करीब 5 से 6 मिनट तक यह मारपीट चलती रही। उस व्यक्ति का सिर फट गया और खून बह रहा था। आसपास काफी लोग इकट्ठा हो गए, शोर-शराबा हो रहा था, लेकिन पीसीआर से कोई नीचे नहीं उतरा। जब मामला शांत हो गया, तब पुलिसकर्मी आराम से आए और पूछने लगे कि क्या हुआ।” महिला ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “आज जो मैंने देखा, उससे मैं बहुत हैरान और आहत हूं। पहले ऐसा होता था कि कॉल करने पर पुलिस देर से पहुंचती थी, लेकिन यहां तो पुलिस पहले से मौजूद थी और फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर भविष्य में मेरे साथ ऐसी स्थिति होती है, तो अब मुझे भरोसा नहीं है कि पुलिस मेरी मदद करेगी।” उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन से अपील करते हुए कहा, “कृपया इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए और ऐसी घटनाओं से सबक लिया जाए। चंडीगढ़ को सुरक्षित बनाना जरूरी है। अगर पुलिस हमारे सामने होते हुए भी हमारी सुरक्षा नहीं कर सकती, तो फिर उनकी ड्यूटी का क्या मतलब है। पुलिस को लिखकर दिया नहीं करवानी कार्रवाई थाना इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस के मुताबिक मनिंदर नाम का व्यक्ति, जो जीरकपुर में रहता है, अपने परिवार के साथ फिल्म देखने आया था। फिल्म खत्म होने के बाद जब वह बाहर निकला, तो उसकी पहचान के कुछ लोगों से मुलाकात हो गई, जिनके साथ उसका पहले से विवाद चल रहा था। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत देने से इनकार कर दिया और कहा कि यह उनका आपसी मामला है। वहीं, पीसीआर के डीएसपी रामगोपाल ने बताया कि यह घटना उनके संज्ञान में है, लेकिन उस समय पीसीआर की वहां ड्यूटी नहीं थी। पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल मिलने के बाद पीसीआर अपनी निर्धारित जगह से मौके पर पहुंची। जब तक पुलिस पहुंची, तब तक मौके पर मारपीट करने वाले लोग जा चुके थे और केवल घायल व्यक्ति ही मौजूद था, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *