मुख्य बातें

मिलिट्री हॉस्पिटल में एक्स-रे टेक्नीशियन की मौत: अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, महाराष्ट्र के हैं रहने वाले – Gwalior News

मिलिट्री हॉस्पिटल में एक्स-रे टेक्नीशियन की मौत:  अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, महाराष्ट्र के हैं रहने वाले – Gwalior News

ग्वालियर के मुरार स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल (एमएच) में पदस्थ एक एक्स-रे टेक्नीशियन की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने परिजन को सूचना दी। मृतक 34 वर्षीय एसए शिंदे मूल रूप से महाराष्ट्र के सांगली जिले के रहने वाले थे। वे ग्वालियर में आर्मी क्वार्टर में अकेले रहते थे। बताया गया है कि 4 मई को दोपहर करीब पौने 12 बजे उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार खराब होती गई और मंगलवार दोपहर उन्होंने दम तोड़ दिया। मिलिट्री हॉस्पिटल मुरार के मेडिकल ऑफिसर मेजर आशनिल त्रिपाठी ने मामले की सूचना मुरार थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया है। पत्नी और भाई को दी सूचना
मिलिट्री हॉस्पिटल प्रबंधन और मुरार थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी कविता शिंदे और भाई विजय शिंदे को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मंगलवार को ग्वालियर पहुंच गए। पत्नी ने अस्पताल अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी मांगी है। मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल ने बताया कि एक्स-रे टेक्नीशियन की इलाज के दौरान मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *