मुख्य बातें

रायगढ़ में रात होते ही मौसम में बदलाव: हल्की गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचा – Raigarh News

रायगढ़ में रात होते ही मौसम में बदलाव:  हल्की गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचा – Raigarh News

रायगढ़ जिले में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शाम ढलने के बाद तेज हवाएं चलीं और शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी बारिश हुई। धरमजयगढ़ क्षेत्र में लगभग 1 घंटे तक तेज बारिश दर्ज की गई। वहीं रात में हुई तेज बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मंगलवार दोपहर तेज धूप निकली थी, लेकिन शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए। धरमजयगढ़ क्षेत्र में शाम करीब 7 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जो लगभग 2 घंटे तक जारी रही। इस दौरान अच्छी बारिश दर्ज की गई। वहीं रात करीब साढ़े 8 बजे के बाद रायगढ़ में तेज हवाएं चलने लगीं। आसमान में गरज-चमक शुरू हो गई और इसके बाद अचानक तेज बारिश होने लगी। कई दिनों बाद हुई इस बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहरी क्षेत्र में करीब 2 घंटे तक अच्छी बारिश हुई। पुरानी हटरी और सड़क में भरा पानी बताया जा रहा है कि रात के समय हुई तेज बारिश के बाद पुरानी हटरी क्षेत्र में पानी भर गया, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां नाली निर्माण के लिए किया गया गड्ढा भी पूरी तरह पानी से भर गया। इसके अलावा अंडरग्राउंड पुल में भी नाले का गंदा पानी भरने लगा। साथ ही शहर के गोपी टाकीज रोड पर भी सड़क पर पानी भर गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक ही बारिश में बरसात जैसे हालात बन गए, जिससे पूरे क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सप्ताह भर तापमान में 1-2 डिग्री का उतार-चढ़ाव मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के बाद गुरुवार को इसमें 2 डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान है, जिससे अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद तापमान में 1 डिग्री की गिरावट होने से यह 39 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। इसके बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *