मुख्य बातें

जमुई में लूट के 2 घंटे बाद 3 आरोपी गिरफ्तार: 12 हजार रुपए और होंडा बाइक बरामद, गरही डैम के पास हथियारबंद बदमाशों ने रोका – Jamui News

जमुई में लूट के 2 घंटे बाद 3 आरोपी गिरफ्तार:  12 हजार रुपए और होंडा बाइक बरामद, गरही डैम के पास हथियारबंद बदमाशों ने रोका – Jamui News

जमुई के गरही थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। गरही डैम के पास मैनीजोर निवासी सुमित कुमार से 12 हजार रुपए कैश और एक होंडा बाइक लूट ली गई। हालांकि, गरही थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 2 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और लूटी गई बाइक भी बरामद कर ली। सुमित कुमार बुधवार शाम अपने काम से लौट रहे थे। गरही डैम के समीप पहले से घात लगाए तीन हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। अपराधियों ने हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उनके पास से 12 हजार रुपये नकद व होंडा बाइक छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित सुमित कुमार ने तत्काल गरही थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। 2 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और स्थानीय सूचना के आधार पर महज दो घंटे के भीतर घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गरही थाना क्षेत्र के रोपावेल भलुआही निवासी राहुल कुमार, प्रदीप कुमार और शिव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई होंडा बाइक भी जब्त कर ली है। आरोपियों से पूछताछ जारी थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी चल रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी पहले भी किसी आपराधिक घटना में शामिल रहे हैं या नहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *