मुख्य बातें

सफाई कर्मचारी बनाम डीएमसी विवाद: बैठक में तीन दिन से जारी विवाद दोनो पक्षो में बनी सहमति, नोटिस वापास, धारा 163 हटाने पर बनी बात – Jhajjar News

सफाई कर्मचारी बनाम डीएमसी विवाद:  बैठक में तीन दिन से जारी विवाद दोनो पक्षो में बनी सहमति, नोटिस वापास, धारा 163 हटाने पर बनी बात – Jhajjar News

झज्जर नगर परिषद में पिछले तीन दिनों से चल रहे सफाई कर्मचारी और डीएमसी अभिनव सिवाच के बीच विवाद को खत्म करने के लिए आज अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर परिषद झज्जर के चेयरमैन जिले सिंह सैनी समेत दोनों पक्षों के अधिकारी और कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कर्मचारियों और डीएमसी के बीच चल रहे विवाद पर विस्तार से चर्चा हुई। जानकारी के अनुसार, बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई है और विवाद समाप्त होने की बात कही जा रही है। डीएमसी अभिनव सिवाच ने बैठक में कर्मचारियों से कहा कि आप और हम एक परिवार का हिस्सा हैं। आपकी लड़ाई हरियाणा सरकार से है तो आप सरकार से लड़ाई लड़ो। बैठक के दौरान यह भी सहमति बनी कि जिन पांच कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए थे, उन्हें रद्द किया जाएगा। साथ ही विवाद के बाद लागू की गई धारा 163 को भी हटाने की बात कही गई है। गौरतलब है कि पिछले दिनों सफाई कर्मचारियों ने डीएमसी को कार्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया था, जिसके बाद मामला काफी गरमा गया था। विवाद बढ़ने पर प्रशासन की ओर से धारा 163 लागू कर दी गई थी और कई कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए थे। कर्मचारियों ने डीएमसी पर अभद्र व्यवहार और जातिवाद जैसे गंभीर आरोप भी लगाए थे। हालांकि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद झज्जर के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आज भी जारी रही। आज हुई बैठक को विवाद खत्म कराने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। बैठक में डीएमसी झज्जर, नगर परिषद अध्यक्ष जिले सिंह सैनी, ईओ देवेंद्र कुमार, सैनेट्री इंस्पेक्टर आनंद मलिक, इकाई प्रधान शिवम चांवरिया, जिला सचिव गौरव, इकाई सचिव विकास और ऑडिटर कृष्ण समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *