मुख्य बातें

जगराओं में BJP अकेले लड़ेगी नगर कौंसिल चुनाव: मीटिंग कर बनाई रणनीति, इलेक्शन प्रभारी बोले- किसी दल से नहीं होगा गठबंधन – Jagraon News

जगराओं में BJP अकेले लड़ेगी नगर कौंसिल चुनाव:  मीटिंग कर बनाई रणनीति, इलेक्शन प्रभारी बोले- किसी दल से नहीं होगा गठबंधन – Jagraon News

लुधियाना जिले के जगराओं में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी नगर कौंसिल चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा की है। अकाली दल से अलग होने के बाद भाजपा स्थानीय स्तर पर पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। शुक्रवार को जीटी रोड मल्क चौक जगराओं स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित मीटिंग में नगर कौंसिल चुनाव को लेकर रणनीति, उम्मीदवारों के चयन और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश भाजपा की ओर से जगराओं नगर कौंसिल चुनाव प्रभारी एवं युवा मोर्चा पंजाब के सचिव अनुज खोसला ने बैठक में विशेष तौर पर शिरकत की, जबकि अध्यक्षता जिला प्रधान डॉ. राजिंदर शर्मा ने की। अनुज खोसला ने स्पष्ट किया कि पार्टी इस बार किसी गठबंधन के बजाय अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और शहर के हर वार्ड से उम्मीदवार उतारेगी। साफ-सुधरी छवि वाले चेहरों को प्राथमिकता : अनुज उन्होंने बताया कि साफ-सुथरी छवि और जनता में मजबूत पकड़ वाले चेहरों को प्राथमिकता दी जाएगी। उम्मीदवारों की पहली सूची जल्द जारी की जाएगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अकाली दल से अलग होने के बाद भाजपा को शहरी वोट बैंक में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि, भाजपा नेताओं का दावा है कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के दम पर पार्टी इस बार स्थानीय निकाय चुनावों में मजबूत प्रदर्शन करेगी। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और भाजपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। बैठक में ये कार्यकर्ता-पदाधिकारी रहे मौजूद बैठक में सुमीत अरोड़ा, एडवोकेट विक्रम शर्मा, राज वर्मा, कृष्ण कुमार, नवनीत गुप्ता शिशु, टोनी वर्मा, दर्शन गिल, एडवोकेट विवेक भारद्वाज, अनिल कुमार शंटी, राजपाल जैन, डॉ. निर्मल भुल्लर, सौरव गर्ग, सुरेश गर्ग, गौरव गुप्ता, राकेश कुमार हैप्पी, पुलकित लूंबा, कपिल प्रजापति, हरविंदर सिंह, प्रभजोत कौर, गुरतेज सिंह गेजा, प्रदीप शर्मा, प्रदीप खन्ना, आत्मा राम, सुखविंदर सिंह, दलजीत सिंह, दर्शन कुमार शम्मी और रजनीश कुमार राजू सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *