मुख्य बातें

लुधियाना रिंपी सुसाइड केस, CM को दी थी शिकायत: लेटर में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अधिकारियों पर लगाए धांधली के आरोप, मामला दबाया – Ludhiana News

लुधियाना रिंपी सुसाइड केस, CM को दी थी शिकायत:  लेटर में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अधिकारियों पर लगाए धांधली के आरोप, मामला दबाया – Ludhiana News

लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर पलविंदर सिंह उर्फ रिंपी अनेजा सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस केस के तार लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में एक प्लॉट स्कैंडल से भी जुडे़ सामने आ रहे हैं। रिंपी अनेजा ने सीएम भगवंत मान को भी CM विंडो के जरिए एक शिकायत पत्र भेजा हुआ है, जिसके सामने आने के बाद मामले की गहनता से जांच करवाई जाएगी। 3 सितंबर 2025 को की थी शिकायत रिंपी अनेजा ने 3 सितंबर 2025 को शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने सब्जेक्ट लिखा- विभाग इंप्रूवमेंट ट्रस्ट लुधियाना के अधिकारियों के द्वारा प्लाट नंबर 35-सी,रकबा 500 वर्ग गज, वाक्या शहीद भगत सिंह नगर, लुधियाना की मालकी ट्रांसफर और रजिस्ट्री में होई धांधली और सरकारी खजाने में हुए गबन संबंधी। सीएम को शिकायत भेजने के बावजूद कुछ सीनियर अधिकारियों ने इस मामले को अंदरखाते दबा लिया था। हालांकि अब मीडिया में इस लेटर के आने के बाद अब इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि ये प्लाट अलॉटी व अटॉर्नी होल्डर की हाजरी के बिना ही ट्रांसफर कर दिया गया, जो बड़ा स्कैम है। इसका बकाया जमा करवाने में भी हेरफेर हुई है। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के सुपरिटेंडेंट हरप्रीत का नाम भी शामिल मरने से पहले रिंपी अनेजा की ओर से जो वीडियो बनाई गई है, उसमें इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के सुपरिटेंडेंट व ईओ के पीए हरप्रीत सिंह का नाम लिया गया है। इसके अलावा जिन अन्य लोगों के नाम पुलिस एफआईआर में दर्ज किए गए हैं, सभी करोड़पति व हाई लिंक लोग बताए जाते हैं, जो सीधे-सीधे हरप्रीत सिंह के लिंक में थे। पुलिस एफआईआर में राजेश बंसल, विनोद स्याल, हरप्रीत सिंह (इंप्रूवमेंट ट्रस्ट सुपरिटेंडेंट व पीए ईओ) पंकज गुप्ता, खुशवंत सिंह, प्रापर्टी डीलर रिश्मजीत सिंह गाबा, प्रॉपर्टी अजीत सिंह स्वराज, संजू गोयल, अनिल कुमार, रनवीर कौर गिल, और तरुण गोयल के नाम शामिल हैं। मामले की करवाएंगे जांच- इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमेन इस मामले में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमेन तरसेम सिंह भिंडर ने कहा कि कल वह कहीं बाहर गए हुए थे। प्रापर्टी कारोबारी ने जो सुसाइड किया है वह दुखद घटना है। शिकायत आने के बाद इस मामले की जांच करवाई जाएगी और जो भी आरोपी हुआ उसे बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *