मुख्य बातें

पत्नी के टॉर्चर से परेशान मैनेजर ने किया सुसाइड: लिखा- ये मुझे मार देंगे, मेरा मरना जरूरी था; मुझे खून के आंसू रुलाए – Jaipur News

पत्नी के टॉर्चर से परेशान मैनेजर ने किया सुसाइड:  लिखा- ये मुझे मार देंगे, मेरा मरना जरूरी था; मुझे खून के आंसू रुलाए – Jaipur News

जयपुर में पत्नी के टॉर्चर से परेशान होकर पति ने सुसाइड कर लिया। गंगापुर सिटी निवासी विवेक कुमार वर्मा (34) ने 6 फरवरी 2026 को जामडोली के महावीर नगर स्थित घर में फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। वह विद्याधर नगर स्थित एक सोलर कंपनी में मैनेजर की पोस्ट पर था। उसने आत्महत्या से 20 दिन पहले अपने मोबाइल के नोट्स में 18 पॉइंट में सुसाइड नोट लिखा था। इसमें पत्नी और साले (पत्नी के भाई) पर परेशान करने की धमकी देने का आरोप है। उसने सुसाइड नोट में लिखा था- ‘पत्नी, उसका भाई मिलकर मुझे मार देंगे, इसलिए मेरा मरना जरूरी था… ये मुझे जीने नहीं दे रहे… मुझे खून के आंसू रुलाए…।’ सुसाइड नोट में उसने दोनों को सख्त सजा देने के लिए भी कहा। परिवार के लोगों ने अब उसके मोबाइल में मिले सुसाइड नोट के आधार पर 6 मई को जामडोली थाने में मामला दर्ज कराया। भाई शिव कुमार वर्मा ने पुलिस को मोबाइल का पासवर्ड अब मिलने पर विवेक की पत्नी, उसके भाई, बहन और जीजा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है। विवेक की मई 2025 में दौसा निवासी युवती से शादी हुई थी। घर के कमरे में की थी आत्महत्या पुलिस ने बताया- विवेक जामडोली के महावीर नगर स्थित पैतृक मकान में पत्नी के साथ रहता था। 6 फरवरी की सुबह ऑफिस जाने के लिए उसने स्कूटी घर के बाहर खड़ी कर दी थी। इसके बाद अपने कमरे में बिजली के वायर से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। सुबह करीब 9:30 बजे भतीजी के घर आने पर सुसाइड का पता चला। सुसाइड की सूचना पर जामडोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने फंदे से शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया था। आत्महत्या से 20 दिन पहले लिखा था सुसाइड नोट विवेक ने अपने मोबाइल में नोट्स में 17 जनवरी 2026 की रात को सुसाइड नोट लिखा था। 18 पॉइंट में लिखे सुसाइड नोट में 8 पॉइंट में पत्नी के धमकी देने, परेशान करने का जिक्र था। वहीं 10 पॉइंट में परिजनों और ऑफिस स्टाफ के बारे में जानकारी लिखी। ऑफिस में परिवार जैसा माहौल मिला युवक ने सुसाइड नोट में परिजनों और ऑफिस के लोगों के बारे में भी लिखा था। इसमें उसने लिखा कि मैं ऑफिस की तरफ से परेशान नहीं हूं, यहां बिल्कुल परिवार जैसा माहौल मिला। मेरे बॉस अच्छे इंसान हैं, उन्होंने मेरा बहुत साथ दिया। मैंने अपने परिवार के साथ बहुत अच्छी जिंदगी जी है। भाई ने कहा- पत्नी करती थी परेशान भाई शिव कुमार वर्मा ने जामडोली थाने में मामला दर्ज करवाकर आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही विवेक को पत्नी के किसी व्यक्ति के साथ बात करने का पता चल गया था। मोबाइल चेक करने पर उसका शक पूरी तरह यकीन में बदल गया। पूछने पर पत्नी उससे झगड़ा कर दूसरे कमरे में गेट बंद कर रहने लगी। परिवार के समझाने पर पत्नी ने लिखकर दिया कि आगे से दूसरे व्यक्ति से बात नहीं करूंगी। इसके बाद भी दूसरे व्यक्ति से बातचीत चालू रखी। आरोप- शादी के बाद 9 महीने से टॉर्चर कर रही थी शिव कुमार वर्मा ने बताया- भाई विवेक को उसकी पत्नी मरने-मारने की धमकियां देकर टॉर्चर करती थी। उसका साला भी आए दिन कॉल कर धमकाता था। पत्नी को समझाया तो उसने विवेक को पसंद नहीं होने तक की बात कह डाली थी। शादी के करीब 9 महीने बाद पत्नी के टॉर्चर से परेशान होकर विवेक ने सुसाइड कर लिया। वहीं दौसा के महिला थाने में विवेक की मौत के एक महीने बाद पत्नी की ओर से ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया गया है। समझौता करने के बदले 10 लाख रुपए की डिमांड रखी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *