खगड़िया में शुक्रवार सुबह मक्का लदे ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौछारी के समीप NH-31 पर हुई। घायलों की पहचान बांका जिले के बौसी थाना क्षेत्र निवासी मनीष डोलिया और उनकी पत्नी मधु डोलिया के रूप में हुई है। वे दोनों निजी काम से स्कॉर्पियो वाहन से पूर्णिया जा रहे थे। गौछारी के समीप NH-31 पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे मक्का लदे ट्रक से टकरा गई। टक्कर में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। डायल 112 के पदाधिकारी एएसआई अवधेश मंडल ने बताया कि राहगीरों की सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, तब तक स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को महेशखूंट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। मनीष डोलिया गंभीर रूप से घायल अवधेश मंडल ने बताया कि हादसे में मनीष डोलिया गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि उनकी पत्नी मधु डोलिया को सामान्य चोटें आई हैं। घटना की जानकारी पसराहा थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। सड़क हादसे के कारण कुछ देर तक NH-31 पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर आवागमन सामान्य कराया।
Source link
