मुख्य बातें

सब इंजीनियर मारपीट केस में जनपद सदस्य पति का विरोध: देवास में कर्मचारियों ने जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपा, गंभीर धाराएं जोड़ने की मांग – Dewas News

सब इंजीनियर मारपीट केस में जनपद सदस्य पति का विरोध:  देवास में कर्मचारियों ने जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपा, गंभीर धाराएं जोड़ने की मांग – Dewas News

देवास के उदयनगर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पांडू तालाब में सब इंजीनियर के साथ हुई मारपीट का मामला गरमा गया है। शुक्रवार को जिलेभर के सब इंजीनियरों, सहायक यंत्रियों और रोजगार सहायकों सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने जिला पंचायत सीईओ ज्योति शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने आरोपी पर सख्त कार्रवाई और मामले में गंभीर धाराएं जोड़ने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने बताया कि आरोपी संतोष डोडवे, जनपद सदस्य रायकुबाई डोडवे का पति है। आरोप है कि उसने 4 मई को ग्राम पंचायत पांडू तालाब कार्यालय पहुंचकर सब इंजीनियर गोविंद डाबर के साथ डंडे से मारपीट की थी। घटना के बाद डाबर ने अपनी जान बचाने के लिए पास के एक घर में शरण ली और बाद में उदयनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। डाबर पर हमला कर दिया था
जानकारी के अनुसार, संतोष डोडवे ने सब इंजीनियर गोविंद डाबर को नवीन सामुदायिक भवन के निर्माण स्थल के निरीक्षण के लिए बुलाया था। निरीक्षण के दौरान डाबर ने पाया कि प्रस्तावित स्थल पर पहले से चबूतरा बना हुआ है, जिसके कारण वहां तकनीकी रूप से निर्माण संभव नहीं था। उन्होंने नियमानुसार अन्य स्थान चयनित करने की सलाह दी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने डाबर पर हमला कर दिया। बोले- आरोपी खुलेआम घूम रहा है
कर्मचारियों का कहना है कि आरोपी संतोष डोडवे खुलेआम घूम रहा है और जनपद की बैठकों में भी शामिल हो रहा है, जिससे कर्मचारियों में भय का माहौल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है, लेकिन कर्मचारी मामले में और गंभीर धाराएं जोड़े जाने की मांग कर रहे हैं। इस मामले में जिला पंचायत सीईओ ज्योति शर्मा ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन उनके साथ है और प्रकरण में कार्रवाई की जा रही है। सीईओ ने यह भी बताया कि इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से भी चर्चा की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *