पलवल जिले में उटावड थाना क्षेत्र के एक गांव में 24 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। उटावड़ थाना पुलिस ने इस संबंध पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उटावड़ थाना प्रभारी रेणू शेखावत के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पिता काम के चलते अक्सर घर से बाहर रहते हैं। वह परिवार के साथ घर में रहती है। गांव की महिला घर से बाहर बुलाकर ले गई पीडिता का आरोप है कि, 17 अप्रैल की देर शाम उनके घर गांव की ही एक महिला आई और उसे बुलाने के लिए आवाज लगाई। जिसके बुलाने पर वह बाहर उससे मिलने चली गई। उक्त महिला युवती को घर के बाहर ले गई। बाहर रास्ते में उनके गांव के ही दो युवक खडे मिले। जो पीड़िता को जबरन पकड़ कर ले जाने लगे तो उसने शोर मचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और जंगल में ले गए। जंगल में पहले से ही तीन लोग मौजूद थे। वीडियो बनाकर दी जान से मारने की धमकी आरोपियों ने वहां उसके साथ बारी-बारी से रेप किया और वीडियो बनाई। पीड़िता को धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से मार देंगे और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर देंगे। शादी विवाह के लायक नहीं छोड़ेंगे। इस बारे में पीड़िता ने डर के चलते उसने अपने परिजनों को नहीं बताया। जब आरोपी उसे परेशान करने लगे तो उसने आपबीती अब अपने परिजनों को बता दी। जिसके बाद परिजन युवती को लेकर उटावड़ थाने पहुंचे और लिखित शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
