मुख्य बातें

हिमाचल में दो दिन साफ रहेगा मौसम: 11 मई से फिर बदलेगा, बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट; किसानों-बागवानों को सतर्क रहने की सलाह – Shimla News

हिमाचल में दो दिन साफ रहेगा मौसम:  11 मई से फिर बदलेगा, बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट; किसानों-बागवानों को सतर्क रहने की सलाह – Shimla News

हिमाचल प्रदेश में आगामी दो दिनों तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान लोगों खास तौर पर किसानों बागवानों को बारिश से राहत मिलेगी। हालांकि, यह राहत ज्यादा समय तक नहीं रहेगी, क्योंकि IMD का पूर्वानुमान है कि 11 मई से एक बार फिर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार, इस दौरान 11 से 14 मई तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश, आंधी, बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है। IMD के अनुसार 12 और 13 मई को इसका असर सबसे अधिक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 11 मई के लिए ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का अलर्ट इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। वहीं 12 मई को मौसम और अधिक खराब हो सकता है। इन जिलों में तेज आंधी, बिजली चमकने, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के भी आसार किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भी तेज हवाओं का प्रभाव देखा जा सकता है। इसके अलावा 13 मई को भी प्रदेश के मध्य और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के भी आसार हैं। किसानों और बागवानों को सतर्क रहने की सलाह 14 मई को भी कुछ स्थानों पर मौसम खराब बना रह सकता है। मौसम विभाग ने किसानों और बागवानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवाएं और ओलावृष्टि फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके लिए आवश्यक सावधानी बरतने को कहा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *