मुख्य बातें

गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के 2 शूटर पंजाब से अरेस्ट: गुरुग्राम में सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर के घर फायरिंग की, कॉन्स्टेबल पर जानलेवा हमला – gurugram News

गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के 2 शूटर पंजाब से अरेस्ट:  गुरुग्राम में सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर के घर फायरिंग की, कॉन्स्टेबल पर जानलेवा हमला – gurugram News

गुरुग्राम पुलिस की क्राइम यूनिट ने कन्हई गांव में हुई फायरिंग और पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमले के मामले में दो शार्प शूटरों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए शूटर कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग से जुड़े हैं। यह घटना 2 मई की रात सेक्टर-45 के कन्हई गांव में हुई थी। बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट मैनेजर सौरभ यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। इस हमले के दौरान सुरक्षा में तैनात कॉन्स्टेबल कुलबीर पर भी जानलेवा हमला हुआ था, हालांकि वे बाल-बाल बच गए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गैंगस्टर दीपक नांदल और सौरभ यादव के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद था। इसी विवाद के चलते नांदल ने यह हमला करवाया था। तरनतारन से अरेस्ट किए गए गुरुग्राम पुलिस की क्राइम यूनिट सेक्टर-40, 39 और 17 की संयुक्त टीमों ने पंजाब में छापेमारी कर इन दोनों शूटरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गुरशेर सिंह उर्फ शेरा और जसपाल उर्फ बबल के रूप में हुई है, दोनों पंजाब के तरन तारन जिले के निवासी हैं। हत्या करने के इरादे से आए थे शूटर पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सौरभ यादव की हत्या के इरादे से आए थे और उन्होंने ही पुलिस टीम पर गोलियां चलाई थीं। इस मामले में पुलिस पहले ही चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिन्होंने रेकी की थी और शूटरों को हथियार उपलब्ध कराए थे। इससे पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अशोक उर्फ पहलवान (रोहतक), सुमित (सोनीपत), मनोज काबर (रोहतक) और विक्की (सोनीपत) के रूप में हुई थी। इन्होंने ही शूटरों को घटना स्थल की जानकारी दी थी और भागने के लिए बाइक व हथियार मुहैया कराए थे। आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस सेक्टर-40 थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए शूटरों से फिलहाल गहनता से पूछताछ की जा रही है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और गैंगस्टर दीपक नांदल के ठिकानों का पता लगाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *