मुख्य बातें

कोरबा में खून से लथपथ युवक की लाश मिली: हत्या कर शव फेंकने की आशंका, किराए के मकान में रहता था – Korba News

कोरबा में खून से लथपथ युवक की लाश मिली:  हत्या कर शव फेंकने की आशंका, किराए के मकान में रहता था – Korba News

कोरबा में रविवार सुबह नवा बरपारा कोहड़िया स्थित सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। धारदार हथियार से हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल पर शव को घसीटने और खून के निशान मिले हैं। राहगीरों ने सुबह झाड़ियों में शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान बसंत पटेल (37) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के सोनसरी गांव का निवासी था। पिछले तीन साल से बसंत कोरबा के दुरपा सर्वमंगला बरमपुर में किराए के मकान में रह रहा था और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित संजय फैक्ट्री में काम करता था। दोस्त राकेश पटेल ने बताया कि बसंत शुक्रवार सुबह 8 बजे फैक्ट्री जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह फोन पर बसंत की हत्या की जानकारी मिली। बसंत शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। वह दो दिन पहले ही अपने छोटे भाई की शादी से गांव से कोरबा लौटा था। उसकी पत्नी और बच्चे अभी गांव में ही हैं। बसंत की पत्नी बरमपुर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। पुलिस बोली- CCTV खंगाले जा रहे सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। शुरुआती जांच में यह धारदार हथियार से हत्या कर शव फेंकने का मामला लग रहा है। घटनास्थल पर घसीटने के निशान भी मिले हैं। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस फैक्ट्री कर्मचारियों और बसंत के दोस्तों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के कारणों का पता चल सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *