मुख्य बातें

गोल्डन टेंपल में सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट शुरू: लंगर हॉल से बाबा अटल राय साहिब तक होगा रेनोवेशन; रास्ते पर लगाए जाएंगे पौधे – Amritsar News

गोल्डन टेंपल में सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट शुरू:  लंगर हॉल से बाबा अटल राय साहिब तक होगा रेनोवेशन; रास्ते पर लगाए जाएंगे पौधे – Amritsar News

अमृतसर में गोल्डन टेंपल के लंगर हॉल श्री गुरु रामदास जी से गुरुद्वारा बाबा अटल राय साहिब तक जाने वाले रास्ते के सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण का कार्य शुरू हो गया है। यह परियोजना शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) द्वारा कार सेवा भूरी वालों के सहयोग से शुरू की गई है। एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने अरदास के बाद कार्य का शुभारंभ किया। धामी ने कहा कि श्री गुरु रामदास पातशाह जी की यह पवित्र धरती पूरी मानवता के लिए आस्था का केंद्र है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना लंबे समय से विचाराधीन थी, जिसे अब एक मास्टर प्लान के तहत विकसित किया जा रहा है ताकि इसे और अधिक सुंदर बनाया जा सके। बेहतर ड्रेनेज सिस्टम किया जाएगा स्थापित धामी ने आगे बताया कि इस रास्ते पर पेड़ लगाए जाएंगे, एक बेहतर ड्रेनेज सिस्टम स्थापित किया जाएगा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने संगतों से इस सेवा कार्य में तन, मन और धन से योगदान देने की अपील भी की। श्रद्धालुओं की मिलेगी हर सुविधा कार सेवा भूरी वालों के प्रमुख बाबा कश्मीर सिंह ने बताया कि यह रास्ता गुरु रामदास लंगर हॉल से शुरू होकर तेजा सिंह समुंदरी हॉल, गुरु हरगोबिंद साहिब यात्री निवास, माता गंगा जी निवास और गुरु अर्जन देव यात्री निवास तक जाता है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते-जाते हैं। बाबा कश्मीर सिंह ने आश्वासन दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *