मुख्य बातें

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर ‘विकास दमन’ का आरोप लगाया: धर्मशाला चुनाव में सुक्खू सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, बोले, ठप पड़े हैं प्रोजेक्ट – Dharamshala News

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर ‘विकास दमन’ का आरोप लगाया:  धर्मशाला चुनाव में सुक्खू सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, बोले, ठप पड़े हैं प्रोजेक्ट – Dharamshala News

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने धर्मशाला नगर निगम चुनाव के प्रचार अभियान का शंखनाद करते हुए सुक्खू सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। दाड़ी में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ठाकुर ने सरकार पर विकास कार्यों को रोकने और राजनीतिक द्वेष की भावना से काम करने के गंभीर आरोप लगाए। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि जब से सुधीर शर्मा भाजपा में शामिल हुए हैं और भाजपा के विधायक बने हैं, तब से कांग्रेस सरकार ने धर्मशाला के विकास को जानबूझकर ठप कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ‘प्रतिशोध की राजनीति’ कर रहे हैं, जिसका सीधा नुकसान धर्मशाला की जनता को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने इस चुनाव को विकास और राजनीतिक बदले की भावना के बीच की जंग करार दिया। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और अधूरे वादों पर घेरा पूर्व मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी परियोजना के आंकड़ों का हवाला देते हुए सरकार की कार्यक्षमता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 2100 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में से अब तक केवल 600 करोड़ रुपये ही खर्च किए जा सके हैं। सरकार शेष परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट (DPR) तक तैयार नहीं कर पाई है।
ठप पड़े प्रोजेक्ट, झूठे दावों से विकास उन्होंने कहा कि सरकार केवल विकास के झूठे वादा कर रही है। यहां तक कि जो प्रोजेक्ट पहले चल रहे थे उनके काम भी रूक गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के कन्वेंशनल सेंटर जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम रुक गया है। ऐसे कई प्रोजेक्ट ठप पड़े हैं। ठाकुर ने ‘पर्यटन राजधानी’ के दावे को केवल एक चुनावी स्टंट बताते हुए कहा कि कागजों के बाहर हकीकत कुछ और ही है। ‘डबल इंजन’ सरकार का दिया भरोसा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह चरमरा गया है और सरकार झूठी गारंटियों के सहारे चल रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि नगर निगम में भाजपा की जीत होती है, तो वे केंद्र सरकार से विशेष बजट लाकर धर्मशाला के रुके हुए विकास को फिर से गति देंगे। उन्होंने ‘डबल इंजन’ की ताकत को धर्मशाला के भविष्य के लिए अनिवार्य बताया। घर-घर जाकर होगा सरकार का पर्दाफाश सम्मेलन के अंत में नेता प्रतिपक्ष ने घोषणा की कि भाजपा अब आक्रामक रणनीति अपनाएगी। भाजपा कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर सुक्खू सरकार की विफलताओं, भेदभावपूर्ण नीतियों और अधूरे प्रोजेक्ट्स की सच्चाई जनता के सामने रखेंगे। जयराम ठाकुर ने धर्मशाला की जनता से अपील की कि वे इस बार भाजपा को चुनकर विकास की रुकी हुई रफ्तार को दोबारा पटरी पर लाने में सहयोग करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *