मुख्य बातें

कैथल में कार की टक्कर से युवक की मौत: एक युवक घायल, गांव सेरधा में हुआ हादसा – Kaithal News

कैथल में कार की टक्कर से युवक की मौत:  एक युवक घायल, गांव सेरधा में हुआ हादसा – Kaithal News

कैथल में राजौंद क्षेत्र के गांव सेरधा के पास पुंडरी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना रविवार शाम के समय करीब 6 बजे हुई। आसपास के लोगों ने जैसे ही घटना को देखा तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक व घायल के परिजनों को मौके पर बुलाकर दोनों को अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मोटरसाइकिल पर जा रहे थे मृतक के पिता ईश्वर ने बताया कि उनका बेटा अक्षय (20) अपने साथी रामफल (26) के साथ खाना खाने के बाद मोटरसाइकिल पर जरूरी काम के लिए जा रहा था। जैसे ही वे पुंडरी मार्ग पर पहुंचे, सामने से आ रही एक अज्ञात कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर गए। हादसे में अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामफल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी टांग टूट गई। कार ड्राइवर फरार घायल को तुरंत कैथल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।डीएसपी कैथल बीरभान पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *