भिवानी जिले में सिवानी खंड के गांव कलाली में सरपंच पद के उपचुनाव में सुरेश कुमार विजयी हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी बलवान को 387 मतों के अंतर से हराया। इस चुनाव में सुरेश कुमार को 645 मत प्राप्त हुए, जबकि बलवान को 253 मत मिले। उप जिला निर्वाचक अधिकारी (पंचायत) एवं खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, सिवानी मोहित श्योराण ने बताया कि यह उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस चुनाव में दो उम्मीदवारों, सुरेश कुमार पुत्र सतबीर सिंह, पूर्व सरपंच और बलवान पुत्र हरिसिंह ने अपनी दावेदारी पेश की थी। 903 मतदाताओं ने डाले वोट कुल 1245 मतदाताओं में से 903 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 466 पुरुष और 437 महिला मतदाता शामिल थे, जिन्होंने मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। मतगणना के बाद, सुरेश कुमार को 645 मत प्राप्त हुए, जबकि बलवान को 253 मत मिले। इसके अतिरिक्त, 5 मत नोटा (NOTA) के पक्ष में पड़े। इस प्रकार, सुरेश कुमार ने बहुमत प्राप्त कर सरपंच पद पर जीत दर्ज की। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई, जिसके लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।
Source link
