पटियाला-जीरकपुर रोड पर स्थित एक निजी मैरिज पैलेस के पीछे रखे कबाड़ में भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया, जिसे बुझाने के लिए जीरकपुर के अलावा डेराबस्सी, पंचकूला और एयरफोर्स स्टेशन से भी दमकल की 12 गाड़ियां बुलाई गईं। आग से क्रॉकरी, सोफा और सजावट के सामान को नुकसान पहुंचा है। नुकसान लाखों रुपए का माना जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट सर्किट को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है। आग बुझाने की प्रक्रिया अभी भी जारी है। फोटो में देखिए आग के सीन – अब तीन प्वाइंटों में जानिए पूरी कहानी 1. जीरकपुर-पटियाला मार्ग पर स्थित एकेएम पैलेस की पार्किंग में रविवार को आग लग गई। आग पार्किंग में रखे सामान में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण आसपास धुएं का गुबार फैल गया था। ऐसे में अन्य इलाकों से मदद लेने का फैसला लिया गया। 2. फायर अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने यह भी बताया कि दमकल विभाग की टीम ने समय रहते कार्रवाई कर आग को फैलने से रोका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। 3. इस घटना में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। हालांकि, पार्किंग में रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। दमकल विभाग द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
Source link
