मुख्य बातें

सैलरी देर से मिलने पर अकाउंटेंट को पीटा, VIDEO: इंजीनियर और साथियों ने थप्पड़ जड़े, घूंसा मारा, CMO दफ्तर में मारपीट; FIR दर्ज – Chhattisgarh News

सैलरी देर से मिलने पर अकाउंटेंट को पीटा, VIDEO:  इंजीनियर और साथियों ने थप्पड़ जड़े, घूंसा मारा, CMO दफ्तर में मारपीट; FIR दर्ज – Chhattisgarh News


देवभोग नगर पंचायत में वेतन विवाद को लेकर सीएमओ ऑफिस में मारपीट।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सैलरी देर से मिलने पर अकाउंटेंट की पिटाई कर दी गई। देवभोग नगर पंचायत के सीएमओ ऑफिस में इंजीनियर और उसके साथियों ने मिलकर अकाउंटेंट को थप्पड़ जड़े और घूंसा मारा।

.

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं कर्मचारी यूनियन ने आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर एक हफ्ते के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन किया जाएगा।

मारपीट की तस्वीरें देखिए…

बातचीत के दौरान अचानक इंजीनियर ने मारपीट शुरू कर दी।

अकाउंटेंट ने भी एक व्यक्ति की पगड़ी उतारकर जवाबी हमला किया।

अकाउंटेंट ने भी एक व्यक्ति की पगड़ी उतारकर जवाबी हमला किया।

साथियों ने दरवाजा बंद किया, फिर पीटा।

साथियों ने दरवाजा बंद किया, फिर पीटा।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना 7 मई की शाम 5 बजे नगर पंचायत के CMO ऑफिस में हुई। इंजीनियर श्याम सुंदर पटनायक ने अकाउंटेंट संदीप चंद्राकर को वेतन भुगतान में देरी को लेकर बुलाया था। बातचीत करते करते इस टॉपिक पर बहस छिड़ गई।

इस दौरान इंजीनियर के साथियों ने संदीप चंद्राकर की पिटाई शुरू कर दी। वायरल वीडियो में संदीप चंद्राकर भी एक व्यक्ति की पगड़ी उतारकर जवाबी हमला करते दिखाई दिए।

मारपीट के दौरान सीएमओ दुष्यंत साहू बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं, जबकि इंजीनियर श्याम सुंदर पटनायक गुस्से में खड़े दिख रहे थे।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया

घटना के बाद एकाउंटेंट संदीप चंद्राकर की शिकायत पर इंजीनियर श्याम सुंदर पटनायक और उनके 3 सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायत पर संदीप चंद्राकर के खिलाफ भी देवभोग पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने देवभोग पुलिस को ज्ञापन सौंपा।

कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने देवभोग पुलिस को ज्ञापन सौंपा।

यूनियन ने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी

अकाउंटेंट संदीप चंद्राकर कर्मचारी यूनियन के प्रदेश कोषाध्यक्ष हैं। वहीं प्रभारी सीएमओ दुष्यंत साहू भी इसी यूनियन के पदाधिकारी हैं। अब इस मामले में कर्मचारी यूनियन की एंट्री हो गई है।

शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने देवभोग पुलिस को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की गई है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर एक हफ्ते के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

CMO ने पहले वीडियो नहीं होने की जानकारी दी थी

थाना प्रभारी फैजुल शाह हुदा ने बताया कि शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन सीएमओ दुष्यंत साहू से सीसीटीवी रिकॉर्डिंग मांगी गई थी, लेकिन उन्होंने रिकॉर्डिंग न होने की बात कही थी। अब वायरल वीडियो की पुष्टि के लिए सीएमओ को पत्र लिखकर जानकारी मांगी जा रही है।

विवाद की वजह की जांच करेगी पुलिस

पुलिस के अनुसार, जरूरी सबूत सीधे पुलिस को देने के बजाय उन्हें सार्वजनिक रूप से वायरल करने की घटना को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस इस मामले में सभी संदिग्ध और पहलुओं की जांच कर रही है।

इधर इस घटना से नाराज नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच तालमेल की कमी के कारण दूसरी बार नगर पंचायत की छवि खराब करने की कोशिश हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि वे सरकार को पत्र लिखकर मांग करेंगे कि जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की पोस्टिंग यहां की जाए।

………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

डिज्नीलैंड मेले में कर्मचारी ने महिला को मारी लात,VIDEO: पति-साथी को लात-घूंसों से पीटा, कोरबा में एक राउंड ज्यादा झूला झुलाने पर विवाद

डिज्नीलैंड मेला में कर्मचारियों ने जमकर मारपीट की है।

डिज्नीलैंड मेला में कर्मचारियों ने जमकर मारपीट की है।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के डिज्नीलैंड मेला में कर्मचारियों ने पति-पत्नी और उनके एक साथी के साथ जमकर मारपीट की है। विवाद झूले में एक राउंड और घुमाने की मांग को लेकर हुआ, जिसके बाद एक कर्मचारी ने महिला को सरेआम लात मार दी जिससे वो नीचे गिर गई। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *