मुख्य बातें

उदयपुर में प्रेम प्रसंग मामले में युवक से सरेराह मारपीट: दुकान में घुसकर बचा; पीड़ित बोला- गर्लफ्रेंड से शादी करने से नाराज है परिवार – Udaipur News

उदयपुर में प्रेम प्रसंग मामले में युवक से सरेराह मारपीट:  दुकान में घुसकर बचा; पीड़ित बोला- गर्लफ्रेंड से शादी करने से नाराज है परिवार – Udaipur News

उदयपुर में एक युवक को कार सवार कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की। जान बचाकर युवक रोड किनारे कपड़े की शॉप के अंदर भाग गया। आरोपी वहीं घुस गए और शॉप में तोड़फोड़ करते हुए मारपीट करने लगे। दुकानदारों ने जैसे-तैसे युवक को बचाया और पुलिस को सूचना दी। घटना शहर के हिरण मगरी थाना क्षेत्र स्थित माली कॉलोनी 100 फीट रोड पर सोमवार शाम को हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पीड़ित युवक ने कहा- उसने अपनी गर्लफ्रेंड से 16 मार्च 2026 को शादी की थी। इस बात को लेकर युवती पक्ष और समाज के कुछ लोग नाराज थे। इसके चलते ये हमला किया गया है। थानाधिकारी रविंद्र चारण ने बताया- मारपीट की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगा रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। कार और बाइक से आए थे हमलावर पुलिस के अनुसार- पीड़ित युवक अपनी गाड़ी में तकनीकी खराबी सही कराने के लिए शॉप पर जा रहा था। तभी हमलावर ब्रेजा कार और बाइक पर सवार होकर पहुंचे। आरोपियों ने मौका देखते ही युवक पर हमला कर दिया। युवक बचकर इधर-उधर दुकानों में भागा, लेकिन आरोपी उसे लात-घूंसों से मारते रहे। इतने में दुकानदार एकत्र हुए और पुलिस को बुलाने की बात कही तो हमलावर भाग गए। सूचना पर हिरण मगरी थाने के एसआई मोहन सिंह और कॉन्स्टेबल रामवतार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घटना की जानकारी ली। पुलिस अब मारपीट और तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *