मुख्य बातें

करनाल में सफाई कर्मचारियों ने कचरा उठान रोका: 11वें दिन भी हड़ताल जारी, पुलिस तैनात; बोले-मांगे पूरी होने तक नहीं उठाएंगे – Gharaunda News

करनाल में सफाई कर्मचारियों ने कचरा उठान रोका:  11वें दिन भी हड़ताल जारी, पुलिस तैनात; बोले-मांगे पूरी होने तक नहीं उठाएंगे – Gharaunda News

करनाल में महावीर दल अस्पताल के पास कचरा उठाए जाने की कोशिश से सफाई कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार सुबह हड़ताल पर बैठे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और कचरा उठान का काम रुकवा दिया। हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कर्मचारियों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक कचरा नहीं उठने देंगे। सोमवार की सुबह सफाई कर्मचारी महावीर दल अस्पताल के नजदीक एकत्रित हुए। यहां उन्होंने सरकार और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों की मांग थी कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को रोक दिया। पुलिस और कर्मचारियों के बीच बनी आमने-सामने की स्थिति कचरा उठान को लेकर विवाद बढ़ने पर पुलिस और सफाई कर्मचारी आमने-सामने आ गए। कर्मचारियों का कहना था कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी हड़ताल चला रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने कुछ लोगों को साथ लेकर पुलिस की मदद से कचरा उठवाने का प्रयास किया। राजकुमार बोले- 11 दिन से हड़ताल जारी हरियाणा नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान राजकुमार ने कहा कि उनकी हड़ताल का सोमवार को 11वां दिन है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने उनकी अनदेखी करते हुए कचरा उठवाने की कोशिश की, जिसे कर्मचारियों ने रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन उनके प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर बातचीत नहीं करता, तब तक कचरा नहीं उठेगा। कर्मचारियों की चेतावनी, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें सड़कों पर उतरने का शौक नहीं है, लेकिन मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वे भी चाहते हैं कि शहर साफ रहे और कचरा समय पर उठे, लेकिन जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक प्रशासन का कोई प्रतिनिधि मौके पर आकर उनकी बात नहीं सुनता, तब तक वे प्रदर्शन स्थल पर डटे रहेंगे और कचरा उठाने नहीं देंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *