मुख्य बातें

280 बालिकाओं के आवासीय विद्यालय निर्माण का निरीक्षण: देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने देखी प्रगति रिपोर्ट, दिशानिर्देश दिए – Kotputli-Behror News

280 बालिकाओं के आवासीय विद्यालय निर्माण का निरीक्षण:  देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने देखी प्रगति रिपोर्ट, दिशानिर्देश दिए – Kotputli-Behror News

राजस्थान देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने रविवार शाम विराटनगर के छीतौली में निर्माणाधीन राजकीय देवनारायण बालिका आवासीय स्कूल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भडाणा ने कहा कि राज्य सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज के वंचित व पिछड़े वर्गों की छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से देवनारायण योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय विद्यालयों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विराटनगर में बन रहा यह आवासीय विद्यालय 280 छात्राओं की क्षमता वाला होगा। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित किए जा रहे इस आवासीय विद्यालय की अनुमानित लागत लगभग 18.95 करोड़ रुपए है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *