मुख्य बातें

हिमाचल में तेज बारिश और तूफान: कांगड़ा में पेड़ उखड़ने से बिजली गुल, अगले 5 दिन बरसेंगे बादल; आज चार जिलों में अलर्ट – Shimla News

हिमाचल में तेज बारिश और तूफान:  कांगड़ा में पेड़ उखड़ने से बिजली गुल, अगले 5 दिन बरसेंगे बादल; आज चार जिलों में अलर्ट – Shimla News

हिमाचल प्रदेश में दो दिन की राहत के बाद मौसम फिर बदला है। बीती रात (10 मई) को कई भागों में तेज बारिश हुई। कांगड़ा में तूफान से कई जगह पेड़ गिरने के कारण बिजली गुल हो गई। शिमला, हमीरपुर, सोलन और कुल्लू जिले में भी रात में बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पांच दिन तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान तेज बारिश, ओलावृष्टि के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने आज के लिए चार जिलों- चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में येलो अलर्ट जारी किया है। आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस ज्यादा स्ट्रॉन्ग होगा। इसे देखते हुए कल के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी है। 13 मई को 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट परसों यानी 13 मई को कुल्लू, शिमला और मंडी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कांगड़ा और चंबा में येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। 14 मई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 16 मई तक जारी रहेगी बारिश 16 मई को भी अधिक ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। इससे अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। अभी भी अधिकांश शहरों का तापमान सामान्य से कम चल रहा है। चंबा का पारा सामान्य से 6.7 डिग्री नीचे गिरा चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 29.6 डिग्री तक गिर गया है। नाहन का पारा भी 5.1 डिग्री की गिरावट के साथ 28 डिग्री, शिमला का 2.7 डिग्री की गिरावट के साथ 21.5 डिग्री और सोलन का सामान्य से 2.8 डिग्री की गिरावट के साथ 28 डिग्री सेल्सियस रह गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *