मुख्य बातें

दमोह में पंचायत सचिव 6000 रिश्वत लेते गिरफ्तार: पीएम आवास की दूसरी किस्त के लिए मांगी थी रकम, चौकीदार भी आरोपी – Damoh News

दमोह में पंचायत सचिव 6000 रिश्वत लेते गिरफ्तार:  पीएम आवास की दूसरी किस्त के लिए मांगी थी रकम, चौकीदार भी आरोपी – Damoh News

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक की तेजगढ़ ग्राम पंचायत में सोमवार दोपहर पंचायत सचिव जुगराज सिंह लोधी को सागर लोकायुक्त पुलिस ने 6000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस मामले में चौकीदार गुड्डा रैकवार को भी आरोपी बनाया गया है। लोकायुक्त टीम ने पंचायत भवन में सचिव को रिश्वत लेते पकड़ा। पैसे लेने के बाद सचिव ने यह रकम चौकीदार को दे दी। जब लोकायुक्त अधिकारियों ने दोनों के हाथ धुलवाए, तो उनके हाथों से लाल रंग निकला, जिससे रिश्वत के पैसे छूने की पुष्टि हुई। तेजगढ़ निवासी महेंद्र कोष्ठी ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी के नाम पर 1 लाख 20 हजार रुपये का पीएम आवास स्वीकृत हुआ था। आवास की दूसरी किस्त जारी करने के बदले पंचायत सचिव जुगराज सिंह लोधी ने उनसे 15,000 रुपये की मांग की थी। मना करने पर रोक दी किस्त महेंद्र कोष्ठी के अनुसार, जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो उनकी किस्त रोक दी गई। सचिव ने उन्हें सरपंच से मिलने को कहा था, और सरपंच प्रतिनिधि ने भी 10,000 रुपये की मांग की थी। सचिव ने बाद में 6000 रुपये पर सौदा तय किया था। पीड़ित ने पहले 4000 रुपये दिए थे और शेष राशि देते समय रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। महेंद्र कोष्ठी ने 16 अप्रैल को सागर लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत की पुष्टि होने के बाद सोमवार को कार्रवाई की योजना बनाई। वर्तमान में, लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि वह काफी परेशान हो गया था उसकी पीएम आवास की दूसरी किस्त जारी नहीं हो रही थी। लोकायुक्त पुलिस ने सचिव और चौकीदार को आरोपी बनाया है। दोनों आरोपियों पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। रंगे हाथों पकड़ाए
लोकायुक्त टीम में शामिल निरीक्षक मंजू किरण तिर्की ने बताया की तेजगढ़ में सचिव जुगराज सिंह और चौकीदार गुड्डा रैकवार के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। महेंद्र कोष्ठी के द्वारा 16 अप्रैल को सागर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के यहां शिकायत की गई थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद वह सही पाई गई। जिसके बाद सोमवार को सचिव को 6000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *