सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा बस स्टैंड पर 108 आपातकालीन एम्बुलेंस को कर्मचारियों के धक्का लगाकर चालू करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। कान्हीवाड़ा बस स्टैंड पर धक्का लगाते दिखे कर्मचारी कान्हीवाड़ा बस स्टैंड पर खड़ी 108 एम्बुलेंस अचानक तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई थी। वाहन स्टार्ट न होने पर वहां तैनात कर्मचारियों को सड़क पर उसे धक्का लगाना पड़ा। एक स्थानीय नागरिक ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसमें आपातकालीन सेवा की बदहाली नजर आ रही है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर साधा निशाना मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “सरकार ने गाड़ी दी, आप धक्का लगा दो।” पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक लखन घनघोरिया और पूर्व विधायक कुनाल चौधरी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से यह वीडियो साझा किया है। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं अब भरोसेमंद नहीं रह गई हैं। लोग बोले- यह लापरवाही, प्रशासन गंभीरता से ले वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस के रखरखाव पर सवाल उठाते हुए इसे गंभीर लापरवाही बताया है। लोगों का कहना है कि 108 जैसी जीवनरक्षक सेवा में इस तरह की तकनीकी खामियां मरीजों की जान के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती हैं।
Source link
