मुख्य बातें

पंजाब में दसवीं का रिजल्ट आज: शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकेंगे छात्र, 12:30 बजे चेयरमैन करेंगे डिक्लेयर – Mohali News

पंजाब में दसवीं का रिजल्ट आज:  शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकेंगे छात्र, 12:30 बजे चेयरमैन करेंगे डिक्लेयर – Mohali News


पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। यह रिजल्ट 12:30 बजे के बाद एजुकेशन बोर्ड की वेबसाइट पर मौजूद रहेगा। दोपहर 12:30 बजे पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के चेयरमैन रिजल्ट डिक्लेयर करेंगे। इसके बाद इसे वेबसाइट पर अप

.

चेयरमैन डॉ अमरपाल सिंह

हेल्पलाइन के जरिए भी ले सकते हैं मदद

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट पर सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इसमें वे अपना रोल नंबर और नाम डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in है। अगर किसी भी छात्र को वहां रिजल्ट देखने में दिक्कत आती है तो उसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। छात्र सीधे 9549161161 पर कॉल कर अपना रिजल्ट या उससे संबंधित कोई भी जानकारी पूछ सकते हैं।

इस प्रकार देखें रिजल्ट

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की साइट पर जाएं। वहां होम पेज पर रिजल्ट के लिए लिंक दिया गया है। उसे खोलने के बाद वहां 10वीं कक्षा के रिजल्ट का चयन करना है। उस पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और नाम दर्ज करें। इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा। उसको आप या तो सेव कर सकते हैं या डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं।

ढाई लाख से अधिक छात्रों को इंतजार

इस बार पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से आयोजित की गई 10वीं की परीक्षा में 2.84 लाख छात्र शामिल हुए थे। 10वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 1 अप्रैल तक हुई थीं। उन सभी छात्रों को अपने रिजल्ट का तभी से इंतजार है और आज वह इंतजार खत्म हो जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *