मुख्य बातें

मोहाली निकाय चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति: 13 से 16 मई तक नामांकन, 26 को मतदान;निगम समेत 8 परिषदों के लिए आदेश – Chandigarh News

मोहाली निकाय चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति:  13 से 16 मई तक नामांकन, 26 को मतदान;निगम समेत 8 परिषदों के लिए आदेश – Chandigarh News

मोहाली जिले में एक नगर निगम और आठ नगर परिषदों के चुनावों के लिए निर्वाचन आयोग ने रिटर्निंग अधिकारियों तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। नामांकन प्रक्रिया 13 मई से 16 मई तक चलेगी, जबकि मतदान 26 मई को होगा। नगर निगम मोहाली के वार्ड 1 से 25 के लिए अमरिंदर सिंह मैनी को रिटर्निंग अधिकारी तथा गुरप्रीत सिंह, तहसीलदार मोहाली को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, वार्ड 26 से 50 के लिए डॉ. दमनदीप कौर को रिटर्निंग अधिकारी और शमिंदर पाल सिंह को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। बनूड़ के लिए डॉ. अंकिता कंसल रिटर्निंग अधिकारी नगर परिषद बनूर के वार्ड 1 से 13 के लिए डॉ. अंकिता कंसल को रिटर्निंग अधिकारी तथा प्रदीप कुमार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर परिषद खरड़ के वार्ड 1 से 27 के लिए गुरमीत सिंह को रिटर्निंग अधिकारी और इंदरप्रीत सिंह को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। कुराली के लिए सुखविंदर सिंह रिटर्निंग अधिकारी नगर परिषद कुराली के वार्ड 1 से 17 के लिए सुखविंदर सिंह को रिटर्निंग अधिकारी तथा प्रदीप कुमार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर परिषद नया गांव के वार्ड 1 से 21 के लिए महकप्रीत सिंह को रिटर्निंग अधिकारी और रमनदीप बराड़ को सहायक रिटर्निंग अधिकारी लगाया गया है। जीरकपुर मे बलजीत सिंह सोही नियुक्त नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड 1 से 31 के लिए बलजीत सिंह सोही को रिटर्निंग अधिकारी तथा प्रदीप कुमार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर परिषद डेराबस्सी के वार्ड 1 से 19 के लिए अमित गुप्ता को रिटर्निंग अधिकारी और पवनदीप को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा नगर परिषद लालड़ू के वार्ड 1 से 17 के लिए बिकरण सिंह को रिटर्निंग अधिकारी तथा राकेश अग्रवाल को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *