मुख्य बातें

वाराणसी में थार से कुचलकर मां-बेटी की तड़प-तड़पकर मौत: रिंग सेरेमनी से देवर के साथ लौट रही थी, पथराव-हंगामा पर बुलाई 4 थानों की फोर्स – Varanasi News

वाराणसी में थार से कुचलकर मां-बेटी की तड़प-तड़पकर मौत:  रिंग सेरेमनी से देवर के साथ लौट रही थी, पथराव-हंगामा पर बुलाई 4 थानों की फोर्स – Varanasi News

वाराणसी में थार से कुचलकर मां-बेटी की तड़प-तड़प कर मौत: रिंग सेरेमनी से देवर के साथ लौट रही थी, परिजनों के हंगामे पर बुलाई 4 थानों की पुलिस वाराणसी में रविवार की आधी रात शहर की सड़क पर रफ्तार का कहर दिखा। मंडुवाडीह इलाके में जीटी रोड पर तेज रफ्तार थार जीप ने बीच सड़क बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक थार के अंदर घुस गई और तीनों कार के आगे बोनट में फंस गए। रोहिनयां हाईवे पर कार चालक बाइक सवार तीनों को घसीटता हुआ 100 मीटर तक ले गया और बाइक के फंसने से कार के पहिए जाम हो गए। होटल प्राइम लैंड के सामने रोड कट पर थार रुक गई, इसके बाद कार सवार दोनों युवक मौके से भाग निकले। हादसे में बाइक सवार महिला और उसकी बेटी समेत देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास कुछ लोग जुटे लेकिन घायलों को कार से नहीं निकाल पाए। एंबुलेंस और पुलिस के इंतजार में मां बेटी ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। वहीं बाइक चालक सिर और गर्दन पर गहरी चोटें लगने से घायल होकर अचेत हो गया। हादसे के बाद पहुंची पुलिस सभी को अस्पताल ले गई। जहां युवक का इलाज शुरू करने के बाद महिला और मासूम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेने चाहे तब तक मृतकों के परिजन और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा काटा और कार पर पथराव कर दिया। पत्थर से कार के शीशे और बोनट समेत सब क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद कार सवारों के फरार होने और देरी से पहुंचने को लेकर पुलिस के खिलाफ भी जमकर भड़ास निकाली। परिजनों की पुलिस से तीखी तकरार हुई तो मंडुवाडीह इंस्पेक्टर अजय राज ने सर्किल से चार थानों का फोर्स बुला लिया और जनता को समझाने का प्रयास किया। सीसीटीवी फुटेज के जरिए फरार आरोपियों की तलाश का आश्वासन दिया। तस्वीरों में देखिए क्षतिग्रस्त वाहन और पुलिस फोर्स की तैनाती रविवार की रात मिर्जामुराद के बेनीपुर की रहने वाली सोनी राजभर अपने देवर मनीष राजभर और 5 वर्षीय बेटी के साथ मोढैला गांव में एक रिंग सेरेमनी में शामिल होने आई थी। समारोह के बाद तीनों गेस्ट हाउस से निकलकर घर के लिए रवाना हुए। रोहनिया रोड पर रात करीब 11:30 बजे भुलनपुर के पास होटल प्राइम लैंड के सामने तेज रफ्तार थार ने हार्न बजाना शुरू किया, जब मनीष बाइक को एक किनारे ले जाने लगा तब तक कार सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों सड़क पर जा गिरे। थार चालक ने उनके ऊपर ही कार चढ़ा दी और बाइक समेत महिला-देवर औश्र उसकी बेटी कार बोनट में फंस गए। तीनों को फंसा देखकर भी चालक ने कार नहीं रोकी और तीनों को घसीटते हुए कार भगाने का प्रयास किया। कार में बाइक फंसे होने के कारण उसका एक पहिया जाम हो गया, कार कुछ दूरी पर जाकर रुक गई। तब तक कार 200 मीटर तक आगे आ गई और सभी उसमें फंसे रहे। हादसे में मां सोनी और बच्ची पिंकी समेत तीनों लहूलुहान हो गए। इसमें दो ने इलाज के अभाव और गहरी चोटों के चलते तड़पकर दम तोड़ दिया। कार सवारों ने आसपास लोगों की भीड़ जुटते देखकर सड़क किनारे दौड़ लगा दी और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। ​हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मंडुवाडीह पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में मनीष को तत्काल पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी होने के कारण ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिय गया। वहीं सवार महिला और उसकी 5 वर्षीय मासूम बच्ची को जांच के बाद मृत घाेषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। पुलिस पर आरोपियों को तत्काल पकड़ने का दबाव बनाते हुए कार पर पथराव कर दिया। ईंट पत्थर से कार में जमकर तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने जैसे-तैस समझाकर शांत कराया और फिर मामला बिगड़ते देखकर फोर्स मंगवा ली। दो घंटे की कवायद के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखे और परिजनों की तहरीर पर पंचनामा भरा। मां-बेटी के शवों का दोपहर बाद शिवपुर में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस सीसी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *