हरियाणा के पंचकूला में ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर गिरे एक बैग को उसके मालिक तक पहुंचाया। बैग में कैश व सेना के जवान से जुड़े दस्तावेज रखे हुए थे, जिससे बैग मालिक की तलाश करने में मदद मिली। पंचकूला के सूरजपुर ट्रैफिक थाना में तैनात एसपीओ संजय को मॉर्निंग ड्यूटी के दौरान एक लावारिस बैग मिला। उन्होंने बैग को थाने में जमा करवाए बिना आगे की कार्रवाई हेतु कांस्टेबल पवन के सुपुर्द किया गया। सुरजपुर ट्रैफिक एसएचओ PSI अभिषेक की टीम द्वारा बैग में मौजूद दस्तावेजों एवं संपर्क विवरण के आधार पर बैग मालिक का पता लगाने के लिए तत्परता से प्रयास किए गए। दस्तावेज समेत कैश मिला जांच के दौरान बैग में चेक बुक, पास बुक, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ कुछ कैश भी बरामद हुआ। जांच के दौरान बैग मालिक की पहचान विकास चांदले निवासी चंडी मंदिर के रूप में हुई, जो हेडक्वार्टर वेस्टर्न कमांड में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। वेरिफिकेशन के बाद सौंपा बैग एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा पूरी सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात बैग एवं उसमें रखा समस्त सामान सही सलामत एवं सुरक्षित अवस्था में उसके असली मालिक को सौंप दिया गया। अपना खोया हुआ बैग एवं जरूरी दस्तावेज सुरक्षित वापस मिलने पर विकास चांदले ने आभार जताया।
Source link
