केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत 15 मई को बांसवाड़ा और डूंगरपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे चिकित्सा और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी बड़ी सौगातों के साथ-साथ कई संगठनात्मक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री शेखावत सड़क मार्ग से उदयपुर से होते हुए सुबह 11:45 बजे कुशलगढ़ पहुंचेंगे। तय शेड्यूल के अनुसार, मंत्री शेखावत दोपहर 12 बजे कुशलगढ़ में ‘मां भारती अस्पताल’ का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे वे जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर में वे क्षत्रिय सभा के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। त्रिपुरा सुंदरी में ‘सोलर’ सिस्टम की होगी शुरुआत बांसवाड़ा शहर में भाजपा जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद वे शाम 6 बजे शक्तिपीठ मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, उमराई पहुंचेंगे। यहां वे मंदिर की बिजली व्यवस्था के ‘सोलराइजेशन’ (सौर ऊर्जा प्रणाली) का उद्घाटन करेंगे। इससे मंदिर परिसर की ऊर्जा आवश्यकताओं को प्राकृतिक संसाधनों से पूरा किया जा सकेगा। डूंगरपुर में करेंगे ‘रात्रि चौपाल’ बांसवाड़ा के कार्यक्रमों के बाद मंत्री शेखावत डूंगरपुर जिले के भीलूड़ा गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां वे रात 7:30 बजे से 9 बजे तक आयोजित ‘रात्रि चौपाल’ और ‘ग्राम’ (GRAM) कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना और सरकारी योजनाओं पर सीधा संवाद करना है।
Source link
