मुख्य बातें

गोड्डा में पूर्व विधायक के PA पर जानलेवा हमला: घर से निकलते समय हुई तलवार से किया वार, सदर अस्पताल में इलाज जारी – Godda News

गोड्डा में पूर्व विधायक के PA पर जानलेवा हमला:  घर से निकलते समय हुई तलवार से किया वार, सदर अस्पताल में इलाज जारी – Godda News

गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र अंतर्गत नयानगर गांव के पास मंगलवार सुबह भाजपा के पूर्व विधायक अशोक भगत के निजी सहायक विजय शर्मा पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस घटना में विजय शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज गोड्डा सदर अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, विजय शर्मा प्रतिदिन की तरह सुबह 8 से 9 बजे के बीच अपने घर से बाइक पर निकलते हैं। मंगलवार को भी जब वह घर से लगभग आधा किलोमीटर आगे नयानगर के पास पहुंचे, तो काजेश शर्मा नामक व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ पर गंभीर चोट आई है। हेलमेट पहनने के कारण उनके सिर पर चोट नहीं लगी घायल विजय शर्मा ने बताया कि जब उन पर तलवार से हमला किया गया, तो हेलमेट पहनने के कारण उनके सिर पर चोट नहीं लगी। इसके बाद हमलावर ने उनके दाएं हाथ और पैर पर तलवार से वार किया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्होंने यह भी बताया कि हमलावर से उनका कोई पुराना विवाद नहीं था और हमला जान से मारने की नीयत से किया गया था। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद हमलावर काजेश शर्मा वहां से भाग गया। पीड़ित विजय शर्मा ने पुलिस को सूचना दी। सहयोगियों की मदद से उन्हें रेफरल अस्पताल महागामा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस पूरे मामले पर महागामा थाना प्रभारी मनोज पाल ने बताया कि अभी तक उन्हें कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुष्टि की कि घायल का इंजुरी रिपोर्ट काट दिया गया है और अस्पताल में उनका इलाज जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *