मुख्य बातें

हरियाणा कॉलेज कैडर अस्सिटेंट लेक्चरर भर्ती जॉइनिंग आदेश: जनरल के 56 में 39 दूसरे प्रदेशों के, अकेले यूपी-बिहार के 32 कैंडिडेट, 20 मई को आंदोलन – Panchkula News

हरियाणा कॉलेज कैडर अस्सिटेंट लेक्चरर भर्ती जॉइनिंग आदेश:  जनरल के 56 में 39 दूसरे प्रदेशों के, अकेले यूपी-बिहार के 32 कैंडिडेट, 20 मई को आंदोलन – Panchkula News


चंडीगढ़ में HPSC के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं को हिरासत में लेते हुए पुलिसकर्मी।

हरियाणा के उच्चरतर शिक्षा विभाग ने कॉलेज कैडर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के हिंदी विषय में जॉइनिंग आदेश जारी कर दिए हैं। जॉइनिंग आदेशों के साथ कैंडिडेट को नाम व पते सार्वजनिक हुए तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जनरल के 56 पदों में से 39 कैंडिडेंट दूसरे

.

हरियाणा लोक सेवा आयोग के द्वारा हिंदी विषय के 139 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। जिसमें 67 पद सामान्य, 13 ओएससी, 12 डीएससी, 27 बीसीए, 7 बीसीबी व 13 ईएसडब्ल्यू के लिए आरक्षित किए गए हैं। 139 पदों के मुकाबले 273 कैंडिडेट ने परीक्षा पास की। अब जब जॉइनिंग का समय आया तो पता लगा कि 67 में से भी 56 पदों पर ही योग्य कैंडिडेट पाए गए। 56 में से भी 32 यूपी बिहार के रहने वाले हैं।

पहले की भर्तियों पर भी हुआ है विवाद

  • Assistant Professor (Political Science): 18 में से 11 बाहर के
  • Lecturer Group-B (Technical): 157 में से 103 बाहर के
  • HCS (Ex. Br. 2017): लगभग 1/3 बाहर के
  • District Horticulture Officer: 26 में से 12 बाहर के
  • BDPO: 7 में से 4 बाहर के

आंदोलनतर युवा बोले: 20 मई को पंचकूला में बड़ा आंदोलन 35 प्रतिशत क्राइटेरिया को लेकर आंदोलन चला रहे HPSC भर्ती कैंडिडेट जसमिंद्र टिंकू के अनुसार वे इस मामले के खिलाफ 20 मई को पंचकूला में बड़ा प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके लिए प्रदेश भर में यात्रा चल रही है। HPSC के द्वारा हर वर्ग के हक को खाया जा रहा है। जनरल का बाहरी प्रदेश के कैंडिडेट खा रहे हैं तो ओबीसी व एससी की सीटों को खाली छोड़कर उन्हें बेरोजगार रखा जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *