मुख्य बातें

कागड़ा में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार: घर से बेच रही थी नशा, पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा, तलाशी में 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद – Dharamshala News

कागड़ा में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार:  घर से बेच रही थी नशा, पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा, तलाशी में 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद – Dharamshala News

जिला कांगड़ा की नूरपुर पुलिस ने नशे के काले कारोबार के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए एक महिला तस्कर को सलाखों के पीछे पहुँचाया है। पुलिस की सीआईए (CIA) टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर महिला के पास से भारी मात्रा में हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। जानकारी के अनुसार, नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को पुख्ता जानकारी मिली कि तहसील इंदौरा के अंतर्गत आते गांव छन्नी में एक महिला अपने घर से नशीले पदार्थों की अवैध सप्लाई कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना समय गंवाए स्थानीय गवाहों को साथ लिया और चिन्हित स्थान पर छापेमारी की। घर से बरामद हुई हेरोइन पुलिस ने जब ग्राम व डाकघर छन्नी स्थित 41 वर्षीय परमजीत उर्फ चीखो (पत्नी रेशम सिंह) के घर की गहन तलाशी ली, तो वहां से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ को तुरंत सील कर कब्जे में ले लिया और आरोपी महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने इस बड़ी कामयाबी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ थाना डमटाल में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला इलाके में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त बताई जा रही थी। बैकवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी पुलिस पुलिस अब इस मामले के मुख्य स्रोत तक पहुँचने की कोशिश कर रही है। जांच का मुख्य केंद्र यह है कि महिला यह नशा कहां से मंगवाती थी? इस तस्करी नेटवर्क में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं? वह किन-किन क्षेत्रों में नशे की सप्लाई कर रही थी? नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नूरपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई भी व्यक्ति नशे का अवैध कारोबार करता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि युवा पीढ़ी को इस दलदल से बचाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *