मुख्य बातें

करनाल पुलिस ने अरेस्ट किया बाइक चोर: ग्रीन बेल्ट सेक्टर 6 में दी दबिश, चुराई गई दो मोटरसाइकिल बरामद – Gharaunda News

करनाल पुलिस ने अरेस्ट किया बाइक चोर:  ग्रीन बेल्ट सेक्टर 6 में दी दबिश, चुराई गई दो मोटरसाइकिल बरामद – Gharaunda News

करनाल की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट टीम ने दुपहिया वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस को काफी समय से क्षेत्र में बाइक चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और आरोपी को काबू कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने अन्य वारदातों का भी खुलासा किया। एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ इंचार्ज सब इंस्पेक्टर विकास के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर राजपाल की टीम ने देर शाम ग्रीन बेल्ट सेक्टर-6 क्षेत्र में दबिश दी। यहां से आरोपी दीपक कुमार पुत्र पालाराम निवासी गली नंबर-6, पृथ्वी विहार कॉलोनी, थाना सेक्टर 32-33 करनाल को गिरफ्तार किया गया। 10 मई को चुराई थी बाइक पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 32-33 करनाल में 10 मई को बाइक चोरी का मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के दौरान उसी केस से जुड़ी चोरी की मोटरसाइकिल आरोपी के कब्जे से बरामद कर ली गई। पूछताछ में दूसरी वारदात का खुलासा तफ्तीश के दौरान आरोपी ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र से एक और मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दूसरी बाइक भी बरामद कर ली। पुलिस टीम ने दोनों मामलों में आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *