मुख्य बातें

ऊना में महिला क्रिकेट टीम के लिए 25 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट: 35 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल, ट्रेनिंग कैंप में सिखाई जाएगी गेंदबाजी और बल्लेबाजी की बारीकियां – Una News

ऊना में महिला क्रिकेट टीम के लिए 25 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट:  35 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल, ट्रेनिंग कैंप में सिखाई जाएगी गेंदबाजी और बल्लेबाजी की बारीकियां – Una News

ऊना के इंदिरा स्टेडियम में जिला सीनियर महिला क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें जिलेभर से 35 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल के बाद इनमें से 25 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयन समिति के प्रमुख शरत चंद्र ने खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण कौशल का मूल्यांकन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को अगले चरण के लिए चुना गया। शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों के लिए लगेगा ट्रेनिंग कैंप शॉर्टलिस्ट की गई इन 25 खिलाड़ियों के लिए एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में उन्हें बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग की बारीकियां सिखाई जाएंगी। जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव शरत चंद्र ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन जिला महिला क्रिकेट टीम के लिए 15 खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया जाएगा। चयनित टीम हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतरजिला महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *