मुख्य बातें

लुधियाना में AC कंप्रेशर चुराते पकड़ा गया चोर: लोगों ने खंभे से बांधा, बोला- “नट चाहिए था इसलिए खोल रहा था” – Ludhiana News

लुधियाना में AC कंप्रेशर चुराते पकड़ा गया चोर:  लोगों ने खंभे से बांधा, बोला- “नट चाहिए था इसलिए खोल रहा था” – Ludhiana News

लुधियाना के माधोपुरी इलाके में घरों के बाहर लगे AC के कंप्रेशर चोरी करने वाले एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने पहले उसकी जमकर छितर परेड की और फिर कपड़े से बांधकर खंभे के साथ बैठा दिया। घटना के बाद इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आरोपी से चोरी में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया। फैक्ट्री मजदूरों ने लगाया था ट्रैप
इलाका निवासियों ने बताया कि पिछले काफी समय से मोहल्ले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं। AC के कंप्रेशर, मोटरों की तारें और अन्य सामान चोरी हो रहा था। चोरी से परेशान होकर इलाके में काम करने वाली फैक्ट्रियों के मजदूरों ने पहले से ही नजर रखनी शुरू कर दी थी। देर रात जैसे ही आरोपी एक घर के बाहर लगे AC का कंप्रेशर खोलने लगा, लोगों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पहचान छिपाने के लिए पहन रखी थी टोपी
लोगों के मुताबिक आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए टोपी पहन रखी थी। उसके पास से AC खोलने के औजार भी मिले हैं। पकड़े जाने पर आरोपी ने सफाई देते हुए कहा कि वह AC इसलिए खोल रहा था क्योंकि उसे उसमें लगा “नट” चाहिए था। हालांकि लोगों ने उसकी बात पर भरोसा नहीं किया। दो दिन पहले भी हुई थी चोरी
मोहल्ला निवासियों ने दावा किया कि दो दिन पहले भी इलाके से एक AC चोरी हुआ था। इसके अलावा कई घरों की मोटरों की तारें भी काटकर चोरी की जा चुकी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी इलाके में कुछ चोरी के वाहन भी छिपाकर रखता है। पूछताछ में उसने खुद को कबाड़ का काम करने वाला बताया। इलाके के लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरियों से वे बेहद परेशान हैं और पुलिस को इलाके में गश्त बढ़ानी चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *