मुख्य बातें

लातेहार में सात आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिग शामिल: अवैध पिस्तौल और युवक की हत्या के दो अलग-अलग मामलों में हुई कार्रवाई – latehar News

लातेहार में सात आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिग शामिल:  अवैध पिस्तौल और युवक की हत्या के दो अलग-अलग मामलों में हुई कार्रवाई – latehar News

लातेहार जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिगों सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को बुधवार को जेल भेज दिया गया। बारियातू थाना क्षेत्र में अवैध रूप से पिस्टल रखने के मामले में तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। तीनों की उम्र 16 से 17 वर्ष बताई जा रही है। गिरफ्तार नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। हत्या मामले में पिता और तीन बेटे गिरफ्तार वहीं, मनिका थाना क्षेत्र के बंधुआ पंचायत के चूल्हटवा गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने पिता सहित तीन बेटों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सगुनी राम और उनके पुत्र दरोगा राम, अखिलेश राम तथा छोटू राम शामिल हैं। ये सभी बंदुआ पंचायत के बहेराटांड़ के निवासी हैं। मनिका थाना प्रभारी प्रभात दास ने बताया कि 45 वर्षीय शिबू राम की लाठी-डंडों से पिटाई की गई थी, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *