हिमाचल की राजधानी शिमला के कच्चीघाटी स्थित हीरो-होंडा के शोरूम में आज सुबह (बुधवार को) भीषण आग लग गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद चार से पांच दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। मगर तब तक काफी संख्या में बाइक व स्कूटर और शोरूम के बाहर पार्क एक गाड़ी जलकर राख हो गई थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इससे लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन नुकसान के आंककन में जुट गया है। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई हैं। यह आग सुबह सवा नौ बजे के करीब लगी। इसके फैलने के बाद दूर दूर तक आग और धुएं की लपटे दिखा दे रही थी। इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं..
Source link
